Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

असम चुनाव: भाजपा उम्मीदवार की कार में मिली ईवीएम, प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

Janjwar Desk
2 April 2021 7:50 AM GMT
असम चुनाव: भाजपा उम्मीदवार की कार में मिली ईवीएम, प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
x
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग को इस तरह की शिकायतों पर निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए और सभी राष्ट्रीय दलों को ईवीएम के उपयोग के गंभीर पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है....

जनज्वार डेस्क। असम में गुरुवार 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें पराथकंडी से भाजपा के उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की कार में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मिली हैं। यह वीडियो असम के पत्रकार अतनु भुयान ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि घटना के बाद से पराथकंडी में हालात तनावपूर्ण हैं।

वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस भी हमलावर हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग को इस तरह की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और सभी राष्ट्रीय दलों को ईवीएम के उपयोग पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में यही भी कहा कि भाजपा अपने मीडिया तंत्र का उपयोग उन लोगों पर आरोप लगाने के लिए कर रही है जिन्होंने उनकी हार को उजागर किया है। हर बार निजी वाहनों का ईवीएम मशीन का ट्रांसपोर्ट करते पकड़े जाने का वीडियो दिखाता है कि इन सभी वीडियो में ये निम्नलिखित बातें आम होती हैं:

1. वाहन आमतौर पर भाजपा उम्मीदवारों या उनके सहयोगियों के होते हैं।

2. वीडियो को केवल एक ही घटना के रूप में लिया जाता है और आरोपों को खारिज कर दिया जाता है।

3. बीजेपी अपने मीडिया तंत्र का इस्तेमाल उन लोगों पर आरोप लगाने के लिए करती है,जो उनकी हार को उजागर करते हैं।

तथ्य यह है कि इस तरह की कई घटनाओं की सूचना दी जा रही है और उनके बारे में कुछ भी नहीं किया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि चुनाव आयोग को इन शिकायतों परकड़ी कार्रवाई करने और सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा ईवीएम के उपयोग की जरूरतों का गंभीरता से पुनर्मूल्यांकन शुरू करने की आवश्यकता है।''

एक दूसरे ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, 'क्या स्क्रिप्ट है? चुनाव आयोग की गाड़ी खराब हुई, तभी वहां एक गाड़ी प्रकट हुई। गाड़ी भाजपा के प्रत्याशी की निकली। मासूम चुनाव आयोग उसमें बैठ कर सवारी करता रहा। प्रिय EC, माजरा क्या है? आप देश को इस पर कुछ सफाई दे सकते हैं? या हम सब मिलकर बोलें EC की निष्पक्षता को वनक्कम?'

चुनाव के दूसरे चरण में असम में गुरुवार को 39 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 73.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Next Story

विविध