Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Bhagwant Mann : आज लिया जाएगा एक बहुत बड़ा फैसला जो पंजाब के इतिहास में आज तक नहीं हुआ

Janjwar Desk
17 March 2022 8:04 AM GMT
Chandigarh Conflict : क्या है चंडीगढ़ पर पंजाब, हरियाणा और केन्द्र के बीच का विवाद, क्यों 1966 से अब तक नहीं हुआ समाधान?
x

Chandigarh Conflict : क्या है चंडीगढ़ पर पंजाब, हरियाणा और केन्द्र के बीच का विवाद, क्यों 1966 से अब तक नहीं हुआ समाधान?

Bhagwant Mann : पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्वीट में कहा है कि आज वह एक बहुत बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं....

Bhagwant Mann : पंजाब के सत्रहवें मुख्यमंत्री (Punjab Chief Minister) के रूप में शपथ लेने के बाद भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से कहा है कि वह ऐसा बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं जो आज तक पंजाब के इतिहास में नहीं लिया गया होगा।

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मान ने अपने ट्वीट में लिखा- 'पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में ऐलान करूंगा।'

भगवंत मान ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि वह क्या ऐलान करने जा रहे हैं लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि मुफ्त बिजली का ऐलान किया जा सकता है। इसका वादा आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था।

इससे पहले भगवंत मान ने बुधवार को शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस दौरान वह अपने ही अंदाज में नजर आए और कहा था कि यह आम आदमी की सरकार है। मेरे साथ ही पंजाब के तीन करोड़ लोगों ने शपथ ली है। भगवंत मान ने ऐलान किया था कि अब सरकारी दफ्तरों में सीएम की तस्वीर नहीं लगेगी। उनकी जगह पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाएगी।

उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से भी अपील की थी कि वे किसी से भी बहस में न पड़ें और जनता की सेवा करें। खासतौर पर सोशल मीडिया पर किसी तरह के अभियान से बचने की अपील की थी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध