Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Gujrat Election 2022 : कांग्रेस ने पहली सूची में घोषित किये 43 उम्मीदवारों के नाम, युवा चेहरों को मिली प्राथमिकता

Janjwar Desk
5 Nov 2022 10:03 AM GMT
Gujarat Election : कांग्रेस ने जनता से किए वादे, सत्ता में आए तो करेंगे किसानों का तीन लाख तक का कर्जा माफ, देंगे 10 घंटे बिजली मुफ्त
x

Gujarat Election : कांग्रेस ने जनता से किए वादे, सत्ता में आए तो करेंगे किसानों का तीन लाख तक का कर्जा माफ, देंगे 10 घंटे बिजली मुफ्त

Gujrat Election 2022 : कांग्रेस की सूची घोषित होने के बाद कुछ जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विरोध की सुगबुगाहट देखी जा रही है, पर ज्यादातर जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता संतुष्ट दिखे...

Gujrat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव 2020 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित करते हुए 43 उम्मीदवारों के नाम की घोषित कर दी है। गुजरात में पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर को होना है। इस विधानसभा चुनाव में पहली बार त्रिकोणीय जंग होने वाली है। आम आदमी पार्टी ने अपने कई उम्मीदवारों की सूची पहले ही घोषित कर दी है और आज भी 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जबकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की।

गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल की घाटलोदिया विधानसभा से कांग्रेस की तरफ से अमीबेन याग्निक को टिकट दिया गया है। यानी घाटलोडिया सीट से कांग्रेसी सांसद अमीबेन याग्निक मुख्यमंत्री के सामने चुनावी मैदान में होंगी। गुजरात के दिग्गज कांग्रेसी नेता अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर सीट से चुनाव लड़ेंगे। कच्छ की अंजार सीट से रमेश भाई डांगर को कांग्रेस ने टिकट दिया है। अंजार सीट पर अहीर वोट ज्यादा होने से पारंपरिक तौर पर दोनों ही पार्टियां अहीर समाज के लोगों को ही टिकट देती रही हैं।


भाजपा की तरफ से वासण गोपाल अहीर कई टर्म से वहां विजय होते रहे हैं और राज्यमंत्री भी रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के वी.के. हुम्बल पिछले कई चुनाव हार चुके हैं, इसलिए वहां पर कांग्रेस ने युवा नेता रमेश डांगर को टिकट दिया है। गांधीधाम विधानसभा जोकि शिड्यूल कास्ट के लिए रिजर्व है, वहां पर भरत सोलंकी को टिकट दिया गया है। भारत सोलंकी भी युवा नेता हैं और उद्योगपति भी हैं। यह दोनों सीटे पारम्परिक तौर पर भाजपा की मानी जा रही हैं।

कांग्रेस पार्टी ने इस पहली सूची में युवाओं को प्राथमि​कता दी है। कई सीटिंग विधायकों के टिकट काटे भी हैं। दिशा सीट पर सीटिंग विधायक गोवा भाई की जगह उनके बेटे संजय भाई को टिकट दिया गया है। पहली सूची में ज्यादातर कांग्रेस ने युवाओं को टिकट दिया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरी और तीसरी सूची में भी जो पुराने नेता हैं, उनको बाहर रखा जाएगा और नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस की सूची घोषित होने के बाद कुछ जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विरोध की सुगबुगाहट देखी जा रही है, पर ज्यादातर जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता संतुष्ट दिखे। गुजरात में कांग्रेस पार्टी द्वारा पहली सूची का जमीनी स्तर पर आंकलन करके तोलमोल कर दूसरी सूची डिक्लियर करने की संभावनाएं जताई जा रही है।

गौरतलब है कि प्रत्याशियोंं की सूची घोषित करने के लिए सिर्फ 10 दिन रह गए हैं। 3 दिन बाद कांग्रेस द्वारा दूसरी सूची भी प्रसारित होने की खबरें सूत्रों द्वारा सामने आ रही हैं।


आम आदमी पार्टी ने भी अपने 21 नए उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया है। आप ने भी कई आंदोलनकारियों और सोशल वर्करों को प्राथमिकता दी है। आप द्वारा भी ज्यादातर सीटें युवाओं को दी गई हैं। उनका मानना है कि अब गुजरात को युवा चलाएगा।

गुजरात में इस वर्ष चुनाव में त्रिकोणीय जंग होने यानी आप की एंट्री से बीजेपी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं कांग्रेस ने तो अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है, मगर बीजेपी के खेमे में गहरी चुप्पी दिखाई दे रही है इसलिए बीजेपी का ऊंट किस करवट बैठेगा यह समझना मुश्किल है।

Next Story

विविध