Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

CWC Meeting में दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर बोले राहुल गांधी- विचार करूंगा

Janjwar Desk
16 Oct 2021 12:43 PM GMT
CWC Meeting में दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर बोले राहुल गांधी- विचार करूंगा
x
CWC Meeting : शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्याल में पार्टी कार्यसमीति की बैठक में राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाने की मांग की गई है।

CWC Meeting : दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यसमीति की बैठक में शनिवार को राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे किया। वहीं राहुल ने भी बैठक में इस पर 'विचार करने' की बात कही है।

राहुल गांधी ने क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्य समीति की बैठक में अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर राहुल गांधी ने कहा कि वे इस मुद्दे पर विचार करेंगे। बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी नेताओं से विचारधारा के स्तर पर स्पष्टता की जरूरत है। वहीं बैठक में कुछ नेताओं ने मांग की कि विधानसभा चुनाव तक राहुल गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए।

अंबिका सोनी ने क्या कहा

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी ने एकमत से राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने को लेकर सहमति जताई है। अब राहुल पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे या नहीं, इसका फैसला उन पर ही निर्भर करता है।

दो साल पहले राहुल ने छोड़ा था अध्यक्ष पद

बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई थी। हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने दो साल पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। राहुल के पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था।

राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग में जी-23 के नेता भी शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की मांग करने वाले नेताओं में जी-23 के असंतुष्ट नेता भी शामिल हैं। कल तक यही नेता पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन अब इन नेताओं ने भी राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही है।

राहुल गांधी का अगला अध्यक्ष बनना तय!

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी का कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। इस बारे में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी संकेत दिए है। शनिवार को कार्यसमीति की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा था कि अगले साल अक्टूबर से पहले पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

Next Story

विविध