Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

धारा 144 लागू होने के बावजूद जबरन घुस रहे थे भाजपा नेता मदन दिलावर, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, कुर्ता फटा

20 April 2021 9:42 AM IST
धारा 144 लागू होने के बावजूद जबरन घुस रहे थे भाजपा नेता मदन दिलावर, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, कुर्ता फटा
x
बीजेपी के नेता मदन दिलावर के नेतृत्व में छबड़ा में जाने की जिद कर रहे थे। इसी दौरान जब वे कवाई कस्बे की ओर से जा रहे थे, तभी भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई......

जनज्वार डेस्क। राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जब सोमवार को भाजपा नेताओं और प्रशासन के बीच धक्का मुक्की हो गयी। इस घटना में भाजपा नेता मदन दिलावर का करता फट गया।

दरअसल बारां जिले में कर्फ्यू में थोड़ी ढील दी गई थी। छबड़ा में कर्फ्यू और जन अनुशासन पखवाड़ा के बीच में एक बार फिर सियासी पारा उस वक़्त चढ़ गया जब चढ़ गया जब प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी नेताओं की छबड़ा कस्बे में घुसने की जिद्द की, जिसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट हो गया।

बीजेपी के नेता मदन दिलावर के नेतृत्व में छबड़ा में जाने की जिद कर रहे थे। इसी दौरान जब वे कवाई कस्बे की ओर से जा रहे थे, तभी भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद धक्का-मुक्की भी हो गई।

खबरों के मुताबिक भाजपा नेताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा नेताओं का हाई वोल्टेज ड्रामा सड़क पर देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेता मदन दिलावर पुलिस के जवानों के बीच में जा घुसे। पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वह सड़क पर लेट गए। पुलिस के जवानों ने उनके हाथ पैर पकड़े। वापस जाने को कहा। इस धक्का-मुक्की के बीच भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर का कुर्ता फट गया।

बाकी भाजपा नेता हेमराज मीणा व आनंद गर्ग की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। भाजपा नेताओं ने इस दौरान पुलिस को काफी भला बुरा भी कहा। यहां तक कि छबड़ा कस्बे में हुए उपद्रव के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए।

Next Story

विविध