Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Fact Check: क्या BJP कंगना को हिमाचल के मंडी से लोकसभा उपचुनाव का बनाने जा रही प्रत्याशी?

Janjwar Desk
7 Oct 2021 1:02 PM GMT
Fact Check: क्या BJP कंगना को हिमाचल के मंडी से लोकसभा उपचुनाव का बनाने जा रही प्रत्याशी?
x
(कृषि बिल वापस लेने पर कंगना ने भारत को जिहादी देश कहा)
Fact Check : कंगना वैसे मंडी की ही रहने वाली हैं। उन्होंने एक वक्त इंटरव्यू में कहा था कि अगर चुनाव कभी लड़ना होगा तो मंडी से लड़ूंगी...

जनज्वार। सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैलाई जा रही है कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) लोकसभा सीट पर उपचुनाव लड़ने वाली हैं। सोशल मिडिया पर हिमाचल बीजेपी (BJP) ईकाई की एक सूची को शेयर की जा रही है जिसमें बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशियाों की सूची में हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट कंगना रनौत का नाम है। कंगना वैसे मंडी की ही रहने वाली है। उन्होंने एक वक्त इंटरव्यू में कहा था कि अगर चुनाव कभी लड़ना होगा तो मंडी से लड़ूंगी।


'जनज्वार' ने इस वायरल खबर की सच्चाई जानने की कोशिश की तो पता चला कि कंगना मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा (BJP) के टिकट पर कोई उम्मीदवार नहीं है। भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट पर कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर (रि.) खुशाल ठाकुर को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। खुशाल ठाकुर (Khushal Thakur) भारतीय सेना (Indian Army) की 18वीं बटलियन ग्रनेडियर रेजिमेंट में थे। कारगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान टाइगर हिल और तोलोइंग पर कब्जा किया गया। खुशाल को लेकर बताया जाता है कि उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राम स्वरुप शर्मा (Ram Swaroop Sharma) सांसद थे। उनका साल 2019 में निधन हो गया था। तबसे यह सीट खाली थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूची में किया जा रहा दावा गलत है कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) मंडी सीट पर भाजपा की उम्मीदवार होंगी।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के एक ट्वीट से भी पता चलता है कि मंडी सीट से भाजपा के उम्मीदवार खुशाल ठाकुर हैं।

बता दें कि हिमाचल (Himachal Pradesh) में मंडी के अलावा फतेहपुर, जुब्बल कोथकाई और अर्की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होनें हैं। अर्की (Arki) सीट पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के निधन के बाद से खाली है। जबकि बाकि दोनों सीटें भी यहां जीते उम्मीदवारों की मौत के बाद खाली हुई हैं।

बता दें कि कंगना रनौत हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली हैं। उन्हें यूपी सरकार की योजना 'एक जनपद-एक उत्पाद'की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें मुलाकात के दौरान उन्हें ओडीओपी के उत्पादों की किट को भेंट किया था।

कंगना रनौत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मुलाकात के बाद ये अफवाहें सोशल मीडिया पर और तेज हो गईं थी कि कंगना रनौत जल्द ही भाजपा में शामिल हो रही हैं और चुनाव लड़ेंगी। हालांकि कंगना रनौत को भी भाजपा समर्थक ही माना जाता है।

वहीं मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर ने आज निर्वाचन अधिकारी के समझ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ सीएम जयराम ठाकुर विशेष रुप से मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी ने खुशाल ठाकुर ने टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जनता और संगठन के सहयोग से यह सीट फिर से जीतकर भाजपा की झोली में डाली जाएगी।

Next Story