Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

BREAKING: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन

Janjwar Desk
13 Sep 2021 9:38 AM GMT
BREAKING: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन
x
कांग्रेस सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का मंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया है...

जनज्वार। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का आज निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। फर्नांडिस एक माह पहले घर में योग करते समय गिर पड़े थे। उनकी कुछ दिन पहले अस्पताल में मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी। कुछ समय से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से बाहर लाया गया था और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की कड़ी निगरानी में उनकी देखभाल की जा रही थी। लोग उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता लवण्या बल्लाल ने अपने ट्वीट में लिखा- हमारे नेता श्री ऑस्कर फर्नांडीस का आज निधन हो गया। यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है, खासकर तटीय कर्नाटक में हमारे लिए यह एक युग का अंत है।

राज्यसभा सांसद डॉ. नसीर हुसैन ने अपने ट्वीट में लिखा- यह बताते हुए गहरा दुख हुआ कि श्री ऑस्कर फर्नांडीसजी का मैंगलोर के एक अस्पताल में निधन हो गया! उनकी आत्मा को शांति मिले।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने अपने ट्वीट में लिखा- 'एक कट्टर कांग्रेसी, निष्ठावान सैनिक, हमेशा सुलभ और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। पूरे परिवार के प्रति संवेदना। रेस्ट इन पीस, सर।'

कांग्रेस नेता हरिप्रसाद बीके ने लिखा- हमारे वरिष्ठ नेता श्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने परंपरा और आधुनिकता को जोड़ा, अपने 5 दशक के शानदार सार्वजनिक जीवन वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे, भले ही वे विभिन्न पदों पर रहे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।



Next Story

विविध