Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Gujarat Election 2022 : 'हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं', दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल के विवाद का गुजरात में दिखा असर, कई जगह लगे अरविंद केजरीवाल के होर्डिंग्स

Janjwar Desk
8 Oct 2022 9:10 AM GMT
Gujarat Election 2022 : हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं, दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल के विवाद का गुजरात में दिखा असर, कई जगह लगे अरविंद केजरीवाल के होर्डिंग्स
x

Gujarat Election 2022 : 'हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं', दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल के विवाद का गुजरात में दिखा असर, कई जगह लगे अरविंद केजरीवाल के होर्डिंग्स

Gujarat Election 2022 : राजकोट में रातोंरात जगह-जगह ऐसे पोस्टर और होर्डिंग लगाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिन्दू धर्म विरोधी दर्शाने की कोशिश की गई, इन पोस्टरों पर वही शपथ लिखी है, जिसको लेकर विवाद हुआ था...

Gujarat Election 2022 : दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनसे नाराज हैं। अब दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को लेकर हुए विवाद का असर गुजरात में दिखाई दे रहा है। राजकोट में रातोंरात जगह-जगह ऐसे पोस्टर और होर्डिंग लगाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिन्दू धर्म विरोधी दर्शाने की कोशिश की गई। इन पोस्टरों पर वही शपथ लिखी है, जिसको लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के लिए गुजरात में कल बीजेपी ने नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके केजरीवाल को निशाने पर लिया था और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) को हटाने की मांग की थी।

दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल के बयान पर हुआ विवाद

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री एक वीडियो वायरल होने के बाद बीते शुक्रवार को विवाद में घिर गए। वायरल वीडियो में गौतम पांच अक्टूबर को आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं जहां सैकड़ों लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया और हिन्दू देवी-देवताओं को अपना भागवान नहीं मानने की कसम ली। जिसके बाद अब विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।

पोस्टर में हिंदू हितरक्षक समिति का जिक्र

गुजरात के राजकोट में लगे इन पोस्टरों पर कुछ शहरों में हिंदू हितरक्षक समिति कर्णावती लिखा गया है। बाकी कई स्थानों पर नाम नहीं लिखा गया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल अपने दौरे की शुरुआत दाहोद से करेंगे। वह दोपहर 1:30 बजे के करीब दाहोद पहुंचकर नवजीवन आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पोस्टरों को हटा रहे हैं आप कार्यकर्ता

बता दें कि गुजरात के दौरे पर पहुंच रहे अरविंद केजरीवाल दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को वडोदरा में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि वडोदरा में ये पोस्टर लगाए गए हैं। जिन्हें आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हटा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल के दौरे पर हुए हैं विवाद

बता दें कि गुजरात के वडोदरा में इससे पहले केजरीवाल कई बार आ चुके हैं और हर बार उनके दौरे में विवाद खड़ा होता है। पिछली बार वडोदरा के एक पार्टी प्लॉट में शिक्षा संवाद किया था तो काफी विवाद हुआ। अरविंद केजरीवाल के वडोदरा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके सामने ही मोदी-मोदी के नारे लगे थे। ऐसे में केजरीवाल के इस दौरे को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट है।

गुजरात विधानसभा चुनाव पर हो सकता है असर

अब ऐसा माना जा रहा है कि इसका खामियाजा पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है क्योंकि पार्टी यहां हिंदुत्व की नाव पर सवार होकर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में है। मगर मंत्री के वीडियो की वजह से पार्टी की किरकिरी हो रही है। इसी बीच गुजरात की सड़कों पर केजरीवाल को लेकर कई जगह काले होर्डिंग देखे गए हैं। जिनमें उन्हें मुस्लिम वेश में दिखाया गया है।

Next Story

विविध