Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Hijab Controversy in Karnataka : प्रियंका गांधी ने लगाया UP का तड़का, जानें कांग्रेस को कितना होगा फायदा

Janjwar Desk
9 Feb 2022 5:55 AM GMT
Priyanka Gandhi Vadra
x

प्रियंका गांधी ने ट्विटकर कहा है कि महिलाएं आपने हिसाब से कुछ भी पहने, ये उनकी मर्जी।

Hijab Controversy in Karnataka : प्रियंका गांधी ने ट्विटकर कहा है कि महिलाएं आपने हिसाब से कुछ भी पहने, ये उनकी मर्जी। इसमें किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है।

Hijab Controversy in Karnataka : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद ( Hijab Controversy ) पर दखल देते हुए बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावी ( UP Election 2022 ) सरगर्मी के बीच उन्होंने ट्विटकर कहा है कि महिलाएं आपने हिसाब से कुछ भी पहने ये उनकी मर्जी। इसमें किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है। बशर्ते, महिलाओं को ऐसा करने का हक है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को यूपी में कांग्रेस के कैंपेन का हैशटैग 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' से जोड़ दिया है।

ये है प्रियंका गांधी का ट्विट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने कहा कि महिलाओं को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का हक है, जो कि उनको संविधान से मिला है। 'चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब। यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है। यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है।महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। अपने ट्वीट के आखिर में प्रियंका ने अपने कैंपेन का हैशटैग 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' भी लगाया है।

कांग्रेस है आपके साथ

उनके इस ट्विट के बाद से चर्चा है कि यूपी चुनाव को उन्होंने हिजाब ( Hijab ) से क्यों जोड़ा, क्या इससे कांग्रेस को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस बात का जवाब तो चुनाव के बाद ही मिलेगा, लेकिन उन्होंने अपने पुराने वोट वैंक को यह संदेश देने की कोशिश की है कि कांग्रेस आज भी उनके साथ है।

Hijab Controversy in Karnataka : बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब और केसरिया शाॅल को लेकर काफी बवाल मचा है। कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के समूह आमने सामने हो गए हैं। पथराव की घटनाएं भी हुई हैं। मुस्लिम छात्राएं हिजाब पर रोक का विरोध कर रही हैं तो कई हिंदू छात्र-छात्राएं भगवा गमछा और दुपट्टा डालकर कैंपस में नारेबाजी कर रहे हैं। कल एक मुस्लिम छात्रा को भगवावादियों ने परेशान भी किया हैं इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मुद्दे पर तनाव को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने तीन दिन तक स्कूल काॅलेज बंद कर दिए हैं। वहीं कर्नाटक हाईकोर्ट में आज इस मुद्दे पर सुनवाई है।

Next Story

विविध