Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

बसपा से भाजपा में आए जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निकाला, रीता बहुगुणा जोशी ने जताई थी आपत्ति

Janjwar Desk
11 Aug 2021 7:16 AM GMT
बसपा से भाजपा में आए जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी से निकाला, रीता बहुगुणा जोशी ने जताई थी आपत्ति
x

(4 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे जितेंद्र सिंह बबलू)

जितेंद्र सिंह बबलू मायावती सरकार में ताकतवर विधायक थे, दर्जनभर मुकदमें झेल रहे जितेंद्र बबलू सिंह की अयोध्या से लखनऊ तक उनकी खूब चलती थी, जितेंद्र सिंह बबलू को कभी मायावती के सबसे करीबी नेताओं में गिना जाता था ....

जनज्वार। बसपा से भारतीय जनता पार्टी में आए जितेंद्र सिंह बबलू को रीता बहुगुणा जोशी की शिकायत के बाद पार्टी से निकाल दिया गया है। बबलू 4 अगस्त को भाजपा में शामिल हुए थे जिस पर भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने आपत्ति जताई थी। बबलू सिंह पर आरोप है कि जब वह बसपा में थे तो उन्होंने रीता बहुगुणा जोशी के घर को जलाया था।

जितेंद्र सिंह बबलू मायावती सरकार में ताकतवर विधायक थे। दर्जनभर मुकदमें झेल रहे जितेंद्र बबलू सिंह की अयोध्या से लखनऊ तक उनकी खूब चलती थी। जितेंद्र सिंह बबलू को कभी मायावती के सबसे करीबी नेताओं में गिना जाता था। उनके भाई को मायावती ने एमएलसी बनवा दिया लेकिन इस बीच एक ऐसी घटना हुई जिससे जितेंद्र सिंह बबलू चर्चा में आ गए।

तब लखनऊ में कांग्रेस की सरकार थी। उस वक्त लखनऊ में तब की कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने की कोशिश हुई। इस मामले में जितेंद्र सिंह बबलू और उनके साथियों पर केस दर्ज हुआ था और जेल भी जाना पड़ा था। रीता बहुगुणा जोशी अब भाजपा में हैं और प्रयागराज से सांसद हैं।

जितेंद्र सिंह बबलू को हाल ही में लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में शामिल कराया था। इस पर रीता बहुगुणा जोशी ने की थी। जोशी ने पार्टी नेतृत्व को मामले से अवगत कराया था। बबलू को पिछले साल भी पार्टी में लाने की कोशिश की गई थी लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण फैसला वापस लेना पड़ा था।

Next Story

विविध