Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Kailash Vijayvargiya : 'जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, वैसे नीतीश कुमार सहयोगी बदलते हैं', कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, विपक्ष ने साधा निशाना

Janjwar Desk
19 Aug 2022 9:03 AM GMT
Kailash Vijayvargiya : जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, वैसे नीतीश कुमार सहयोगी बदलते हैं, कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, विपक्ष ने साधा निशाना
x

Kailash Vijayvargiya : 'जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, वैसे नीतीश कुमार सहयोगी बदलते हैं', कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, विपक्ष ने साधा निशाना

Kailash Vijayvargiya : विजयवर्गीय से नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने कहा कि जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, वैसे नीतीश सहयोगी बदलते हैं...

Kailash Vijayvargiya : भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार की पॉलिटिक्स पर बात करते हुए एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद सियासी हंगामा मचा हुआ है। जिसके बाद अब विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं। दरअसल, विजयवर्गीय से नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर उन्होंने कहा कि जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, वैसे नीतीश सहयोगी बदलते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने दिया विवादित बयान

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय बिहार की राजनीति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने जवाब में कहा कि 'जिस दिन बिहार की सरकार बदली मैं विदेश में था, तब एक व्यक्ति ने बोला कि ये तो हमारे यहां होता है, अमेरिका की लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं। बिहार के मुख्यमंत्री की भी यही स्थिति है। वे कब किससे हाथ मिला लें, कब किसका हाथ छोड़ दें।'

अखिलेश यादव ने कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ अखिलेश यादव ने लिखा है कि 'स्त्रियों के बारे में ऐसे नकारात्मक विचार रखने वाले भाजपाइयों के होते हुए बीजेपी के राज में देश की नारी की स्थिति कैसे सुधरेगी।' बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कई सपा नेताओं ने विजयवर्गीय के बयान पर कटाक्ष किया है।

सुप्रिया श्रीनेत भी कैलाश विजयवर्गीय पर हुईं हमलावर

बता दें कि इस विवादित बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि 'नहीं कैलाश विजयवर्गीय, हमारे यहां लड़कियों को देवी का स्वरूप माना जाता है। बॉयफ्रेंड बदलने वाली नहीं, थोड़ी तो शर्म करिए या सब बेच खाई है।'

वहीं राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'क्या यह संघी अपने घर की मां बेटियों को भी इसी घटिया नजर से देखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि मोदी जी का संकल्प – मोदी जी के नेता।'

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए लड़कियों पर विवादित बयान की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी समेत कैलाश विजयवर्गीय को भी आड़े हाथों ले रहे हैं।

Next Story

विविध