Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Lakhimpur Kheri Case : लखीमपुर में कब चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर, अजय मिश्रा का वीडियो वायरल होने पर बोले अखिलेश यादव

Janjwar Desk
15 Dec 2021 1:52 PM GMT
UP Election 2022 : सोनभद्र में BJP पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- गर्मी निकालने वालों की जनता निकालेगी भाप, भाजपा पर लगाए कई आरोप
x

अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज

Lakhimpur Kheri Case : अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव के समय को जनता को जाति धर्म की राजनीति के भ्रमजाल में फंसाने का आरोप लगाया ......

Lakhimpur Kheri Case : बेटे आशीष मिश्रा को लेकर सवाल करने पर पत्रकार से बदसलूकी करने के बाद केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) सवालों के बीच घिर गए हैं। यह घटना उस वक्त हुई जब टेनी लखीमपुर खीरी के कस्बा ओयल में मदर केयर चाइल्ड सेंटर के ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वीडियो में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री पत्रकार को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने सवाल किया कि आखिर योगी सरकार का बुलडोजर लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में कब चलेगा।

बता दें कि अजय कुमार मिश्रा से जब उनके बेटे को लेकर सवाल किया गया तो वह पत्रकारों पर भड़क गए और उन्हें गालियां देने लगे। उन्होंने एक टीवी पत्रकार के हाथों से माइक तक झपट लिया और फोन बंद करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में एक बेकसूर व्यक्ति को फंसाया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव के समय को जनता को जाति धर्म की राजनीति के भ्रमजाल में फंसाने का आरोप लगाया और कहा कि बात बात पर बुलडोजर चलाने की धमकी देने वाली योगी सरकार को बताना चाहिए उनका बुलडोजर कब चलेगा।

अखिलेश ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का हर वादा और दावा झूठा है। विकास का विज्ञापन झूठा है। भाजपा प्रदेश की जनता को जाति-धर्म में उलझाकर रखती है और चुनाव आता है तो धर्म विशेष का चश्मा पहन लेती है लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि आज किसान, नौजवान उनके बहकावे में नहीं आने वाले हैं क्योंकि वह बदलाव चाहते हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा बुलडोजर वाली सरकार बताए कि आखिर जौनपुर में माफियाओं पर उसका बुलडोजर कब गरजेगा, जनता देखना चाहती है। योगी सरकार को साफ करना चाहिए कि उसने अभी तक जौनपुर के माफियाओं की सूचीं क्यों जारी नहीं की है। अखिलेश ने लाल रंग का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को लाल रंग से चिढ़ हो गई है, उन्हें यह रंग चुभने लगा है। उन्हें नहीं पता है कि लाल रंग क्रांति का प्रतीक है। डॉ. राममनोहर लोहिया भी लाल टोपी लगाते थे तो हमने भी लाल टोपी लगाया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश का किसान नौजवान समेत सभी लोग भाजपा की गलत नीतियों से परेशान और बेहाल हैं। किसानों के लिए न तो खाद यूरिया डीएसपी मिल रही है, न तो नौजवानों के हाथ में नौकरी है। न ही रोजगार की व्यवस्था। इसलिए इस सरकार को बदलने की जरूरत है।

यादव ने कहा कि मल्हनी के उपचुनाव के समय संकट की घड़ी में यहां की जनता ने सारे दबाव को सहनकर बहुत साथ दिया। स्वर्गीय पारसनाथ यादव ने मल्हनी की बहुत सेवा की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भेदभाव करते हुए प्रदेश की जनता के साथ अन्याय कर रही है।

Next Story

विविध