Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Maharashtra News : भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का वीडियो वायरल, महिला ने कैमरा ऑन कर दिखाया नेता का असली चरित्र

Janjwar Desk
13 July 2022 6:55 AM GMT
Maharashtra News : भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का वीडियो वायरल, महिला ने कैमरा ऑन कर दिखाया नेता का असली चरित्र
x

Maharashtra News : भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का वीडियो वायरल, महिला ने कैमरा ऑन कर दिखाया नेता का असली चरित्र

Maharashtra News : वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत देशमुख एक महिला के साथ बेडरूम में दिख रहे हैं, वीडियो किसी घर या होटल के कमरे का है, वीडियो में महिला भाजपा नेता पर धोखा देने का आरोप लगा रही है...

Maharashtra News : महाराष्ट्र के सोलापुर में भाजपा नेता श्रीकांत देशमुख का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत देशमुख एक महिला के साथ बेडरूम में दिख रहे हैं। वीडियो किसी घर या होटल के कमरे का है। वीडियो में महिला भाजपा नेता पर धोखा देने का आरोप लगा रही है। इस बीच भाजपा नेता महिला से कैमरा छीन लेते हैं।

बताया जा रहा है, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भाजपा की सोलापुर जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष श्रीकांत देशमुख है।

श्रीकांत देशमुख ने दिया पद से इस्तीफा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के कुछ दिन पहले श्रीकांत देशमुख ने एक महिला के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया था। श्रीकांत देशमुख की शिकायत के अनुसार, महिला उन्हें ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये की मांग कर रही है।


महिला ने वीडियो बनाते हुए लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि इस वीडियो को महिला ने खुद वायरल किया है। बेडरूम में वह खुद ही वीडियो बनाती है। इस वीडियो में श्रीकांत देशमुख बनियान पहने हुए दिख रहे हैं। महिला श्रीकांत देशमुख की तरफ इशारा करते हुए गंभीर आरोप लगाती है। वह कहती है, इसने मुझे फंसाया है। ये श्रीकांत देशमुख है, जिनका अपनी पत्नी के बाद भी मेरे साथ संबंध है। इसके बाद श्रीकांत देशमुख महिला से कैमरा छीन लेते हैं। इस वीडियो को राजद महाराष्ट्र के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।

लिखा गया है, 'भाजपा में कार्यरत महिलाएँ ही भाजपाई राक्षसों का शिकार हो रहीं हैं। महिलाओं के लिए बहुत जरूरी, भाजपाइयों से दूरी। बताया जा रहा है कि यौन उत्पीडन से तंग आकर BJP महिला नेत्री निर्मला यादव ने हवस के पुजारी भाजपा नेता श्रीकांत देशमुख का भांडा खुद फोड़ा।'

Next Story

विविध