Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

मायावती ने BJP के इंडिया शाइनिंग पर साधा निशाना, पूछा - अपमान कोई क्यूं करे बर्दाश्त?

Janjwar Desk
13 Feb 2022 5:53 AM GMT
UP Election 2022 : आजमगढ़ में विपक्षी दलों पर बरसीं मायावती, BJP-SP और Congress पर लगाए कई आरोप
x

बीएसपी सुप्रीमो मायावती। 

UP Election 2022 : भाजपा की ओर से इंडिया शाइनिंग या विकास का दावा गलत है। सच यह है कि भाजपा एक बार फिर झूठे दावों के बल पर यूपी में सरकार बनाना चाहती है।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण की 55 सीटों पर मतदान होगा। उससे एक दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ( Mayawati ) ने ट्विट कर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से इंडिया शाइनिंग या विकास का दावा गलत है। सच यह है कि भाजपा एक बार झूठों दावों के बल पर यूपी में सरकार बनाना चाहती है।

बेरोजगार युवाओं का आत्महत्या करना गंभीर मसला


बसपा सुप्रीमो मायावती ( BSP Supremo Mayawati ) ने कहा कि प्रदेश के किसान कर्ज में डूबे हैं। वह घुटन का जीवन जीने को मजबूर हैं। किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं। किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इंडिया शाइनिंग जैसा भाजपा का दावा कितना उचित है?

भाजपा की अहंकारी सोच

मायावती ( Mayawati ) ने अपने ट्विट में बताया है कि भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना गलत व अहंकारी सोच नहीं तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें। तभी देश का कुछ भला हो पाएगा।

UP Election 2022 : इस बार यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हालात बिलकुल बदले हुए हैं। इस चुनाव में फसल की खरीद न होने और गन्ना बकाया भुगतान में देरी से किसान भाजपा से खफा हैं। थाना स्तर पर भ्रष्टाचार से भी जनता इस बार परेशान है। इस क्षेत्र में बेरोजगारी भी बड़ा मुद्दा है। सियासी जानकारों का कहना है कि दूसरे चरण में शामिल जिलों में मुस्लिम और दलित मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। सपा को मुस्लिम सीटों पर फायदा मिल सकता है। इस बार भाजपा को पहले की तुलना में ज्यादा नुकसान हो सकता है।

Next Story

विविध