Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

MCD elections 2022 : केजरीवाल ने AAP के 10 गारंटी का किया ऐलान, कूड़े के पहाड़ से मुक्ति का किया वादा

Janjwar Desk
11 Nov 2022 6:19 AM GMT
MCD elections 2022 : केजरीवाल ने आप के 10 गारंटी का किया ऐलान, दावा - इस बार भाजपा की आएंगी 20 से भी कम सीटें
x

MCD elections 2022 : केजरीवाल ने आप के 10 गारंटी का किया ऐलान, दावा - इस बार भाजपा की आएंगी 20 से भी कम सीटें 

MCD elections 2022 : सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार एमसीडी से भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

MCD elections 2022 : देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में प्रस्तावित एमसीडी चुनावों की वजह से स्थानीय राजनीति चरम पर है। गुजरात और हिमाचल चुनाव में व्यस्तता के बावजूद एमसीडी चुनाव ( MCD Election ) को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने आम आदमी पार्टी ( AAP ) की ओर से 10 गारंटी का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) एमसीडी की 250 में से 10 सीटें भी नहीं जीत पाएंगी।

सीएम अरंविद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) ने कहा कि आप ( AAP ) अपने वादे पूरी करती है। हमारी गारंटी कभी नहीं टूटती। दिल्ली सरकार ने एमसीडी ( MCD Election ) को खूब पैसे दिए। केंद्र ने एमसीडी को पैसा नहीं दिया। हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमारी गारंटी फेविकोल की तरह मजबूत जोड़ है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा ( BJP ) ने 181 सीटें जीती थीं। आप को 49 वार्डों में जीत मिली थी। दिल्ली नगर निगम में कुल 250 सीटें हैं।

MCD Chunav 2022 : ये हैं आप के 10 वादे

1. दिल्ली को सुंदर बनाएंगे।

2. कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे। कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।

3. एमसीडी को पार्किंग की समस्या और भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे।

4. दिल्ली को अवारा पशुओं से की समस्या से मुक्त करेंगे।

5. दिल्ली की सड़कों की मरम्मत कराएंगे।

6. नगर निगम अस्पताल और स्कूल के खराब हालत को सुधारेंगे।

7. नगर निगम के पार्कों को सुंदर बनाएंगे।

8. निगम के अस्थायी कर्मियों को पक्की नौकरी देंगे।

9. कारोबारियों को राहत लाइसेंस राज और अन्य समस्याओं से देंगे रहात।

10. दिल्ली में वेडिंग जोंस बनाएंगे।

आप की ओर से चुनावी वादों की घोषणा करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने कहा कि हम 10 गारंटी को पूरा करने के लिए काम करेंगे। दिल्ली की सड़कों को साफ करेंगे और कचरे के पहाड़ की समस्या का समाधान करेंगे। पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। हम भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी देंगे और वाहन-पार्किंग की समस्याओं का समाधान करेंगे। एमसीडी कार्यकर्ताओं को समय पर वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने एमसीडी कर्मियों को पक्की नौकरी देने का भी वादा किया है।

Next Story

विविध