Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Shrikant Tyagi News: RLD ने की यूपी सरकार से मांग, श्रीकांत त्यागी की पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मियों को किया जाए सस्पेंड

Janjwar Desk
16 Aug 2022 1:30 PM GMT
गालीबाज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु का बड़ा दावा, वीडियो जारी कर खुद की जान को भाजपा सांसद महेश शर्मा से बताया खतरा
x

गालीबाज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु का बड़ा दावा, वीडियो जारी कर खुद की जान को भाजपा सांसद महेश शर्मा से बताया खतरा

Shrikant Tyagi News: राष्ट्रीय लोकदल ने नोएडा पुलिस पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी और घर की अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और उन्होंने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों को ससपेंड किया जाए...

Shrikant Tyagi News: नोएडा में 5 अगस्त को ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के मामले में नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को 9 अगस्त को सुबह मेरठ से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। सूरजपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

श्रीकांत की पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप

राष्ट्रीय लोकदल ने नोएडा पुलिस पर श्रीकांत त्यागी की पत्नी और घर की अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और उन्होंने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों को ससपेंड किया जाए। रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी ने आरोप लगाया है कि एक सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने घंटों थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया गया।

पूछताछ के बहाने रात भर बैठाया थाने में

त्रिलोक त्यागी ने मंगलवार को कहा कि श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की है जिसके लिए कानून अपना काम कर रहा है और इस पर उनकी पार्टी को और कोई ऐतराज नहीं है परंतु श्रीकांत की पत्नी और मामी को पूछताछ के बहाने रात भर थाने पर बैठाना गलत है।

त्यागी जैसे और भी नेता अभी भी पार्टी में मौजूद

उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी के केस को पुलिस ने जानबूझ कर उछाला। एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया, जैसे वह कोई आतंकवादी हो। गिरफ्तारी होने के बाद यह इनाम बांटा भी गया। जबकि सच ये था कि त्यागी ने सरेंडर कर दिया था। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी जैसे हजारों नेता अभी भी पार्टी में मौजूद हैं, जो पार्टी के नाम पर जनता को रौब दिखते हैं और डराते धमकाते हैं।

पार्टी को उठाना पड़ेगा कोई बड़ा कदम

महासचिव ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को सुरक्षा देने और सम्मान देने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं को रात भर थाने में बैठाकर उन्हें परेशान करती है। पार्टी की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत ससपेंड किया जाए। वरना पार्टी कोई बड़ा कदम उठाने पर विवश हो जाएगी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध