Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

झांसी में सड़कों पर उतरीं हजारों लड़कियां, ​प्रियंका बोलीं - योगी जी सुनलो इनकी बात, नहीं तो पछतावे के सिवा कुछ हाथ नहीं लगेगा

Janjwar Desk
26 Dec 2021 9:57 AM GMT
UP Elections 2022: योगी राज में प्रताड़ित महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, हाथरस-उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिजन भी शामिल
x

रेप पीड़ित महिलाओं और उनके रिश्तेदारों को टिकट देगी कांग्रेस


UP election 2022 : आपने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी।झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो, तो लड़कियां भी दौड़ेंगी।

UP election 2022 : उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मुहिम जारी है। कांग्रेस के आह्वान पर सरकारी आदेशों को धत्ता बता झांसी में लड़कियों की मैराथन में हजारों लड़कियों के शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने योगी सरकार को महिला विरोधी करार दिया है।

नहीं सहूंगी, लड़की हूं, लड़ सकती हूं


प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ देर पहले एक ट्विट कर यूपी के सीएम योगी को महिला विरोधी करार दिया हैं साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप रैली कर सकते हो तो लड़कियां भी सड़कों पर दौड़ेंगी। उन्होंने कहा है योगी जी आप लड़कियों को नियंत्रित करने जैसी महिला विरोधी बात करते हो, इसलिए आपने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी।झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो, तो लड़कियां भी दौड़ेंगी।

सरकारी आदेश की ऐसी की तैसी

अब कांग्रेस ने झांसी मैराथन का वीडियो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लखनऊ और झांसी में मैराथन दौड़ में बड़ी भीड़ उमड़ी है। जबकि जिला प्रशासन ने ओमिक्रॉन स्ट्रेन के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए मैराथन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। प्रशासन के इनकार के बाद झांसी में पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया लेकिन लड़कियों ने भी घर लौटने से इनकार कर दिया और दौड़ में शरीक होकर मानीं।

योगी जी सुनो मेरी बात

कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि राज्य सरकार को तब कोई समस्या नहीं हुई, जब एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया और वहां लाखों छात्र जुटाकर लैपटॉप वितरित किए गए थे, तो फिर अब क्यों दिक्कत हो रही है?कांग्रेस ने दोनों मैराथन में पहले तीन विजेताओं के लिए स्कूटी की घोषणा की है और चौथे से 25वें स्थान पर आने वालों को स्मार्टफोन देने का एलान किया गया है। अगले 100 को फिटनेस बैंड, जबकि अगली 1,000 महिलाओं को पदक दिया जाना है। पार्टी ने मैराथन प्रतिभागियों के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लिया था।

कांग्रेस ने लिंग समानता के मुदृदे को उछाला

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए महिला-केंद्रित घोषणाओं की संख्या बढ़ गई है। पिछले कई चुनावों में राज्य में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही कांग्रेस ने लिंग समानता का मुद्दा उठाते हुए चुनावों में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का ऐलान किया है। कांग्रेस इसी बहाने हाथरस में दलित युवती से हुई गैंगरेप मामले और उन्नाव मामले के बहाने बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है।

Next Story

विविध