Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

SP ने की सरोजिनी सीट पर धांधली की शिकायत, EC से IG लक्ष्मी सिंह को हटाने की मांग, जाने क्या है BJP प्रत्याशी से रिश्ता?

Janjwar Desk
20 Feb 2022 9:08 AM GMT
SP ने की सरोजिनी सीट पर धांधली की शिकायत, EC से IG लक्ष्मी सिंह को हटाने की मांग, जाने क्या है BJP प्रत्याशी से रिश्ता?
x
UP Election 2022: सपा ने आईजी लक्ष्मी सिंह पर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया है।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 59 सीट पर जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ( SP ) ने चर्चित सरोजिनी नगर ( Sarojini Nagar ) सीट पर धांधली की शिकायत की है। सपा ने चुनाव आयोग ( Election Commission ) से आईजी लक्ष्मी सिंह ( IG Lakshmi singh ) को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। सपा ने आईजी लक्ष्मी सिंह पर भाजपा ( BJP ) के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया है।

बता दें कि लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले से ही सुर्खियों में है। टिकट बंटवारे के समय से ही यह सीट चर्चा में हैं। इस सीट पर भाजपा कई कद्दावर नेता चुनाव लड़ना चाह रहे थे। इनमें दबंग दयाशंकर सिंह और उनकी मंत्री पत्नी स्वाति सिंह भी शामिल हैं। इस सीट पर पति पत्नी दोनों ने टिकट की दावेदारी पेश की थी।

क्या है आईजी का भाजपा प्रत्याशी से रिश्ता?

दरअसल, सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राजेश्वर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पत्नी लखनऊ रेंज की आईजी हैं। उन्हीं की निष्पक्षता को लेकर सपा ने सवाल उठाए हैं। सपा ने चौथी बार आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह को हटाने की शिकायत की है। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में सपा ने आरोप लगाया था कि आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह अपने पद का दुरुपयोग कर ही हैं और पुलिसकर्मियों के साथ साथ मतदाताओं पर भी दबाव बना रही हैं।

कौन हैं राजेश्वर सिंह

UP Election 2022 : सरोजिनी नगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के संयुक्त निदेशक रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सेवा काल से वीआरएस लिया था। राजेश्वर सिंह 1996 में पीपीएस अधिकारी चुने गए थे। सीओ के पद पर रहते उनकी छवि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बनी थी। इसके बाद 2009 में वह ईडी में चले गए। उनके परिवार और रिश्तेदारों में कई अधिकारी हैं। पत्नी लक्ष्मी सिंह लखनऊ रेंज की आईजी हैं। बहनोई राजीव कृष्ण एडीजी आगरा जोन हैं। एक और बहनोई वाईपी सिंह आईपीएस रहे है। उन्होंने भी वीआरएस लिया था। एक भाई और एक बहन आयकर विभाग में अधिकारी हैं।

Next Story

विविध