Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

श्रीकांत त्यागी केस : स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस आयुक्त पर लगाया मानहानि का आरोप, नोटिस भेजकर मांगे साढ़े 11 करोड़ रुपये

Janjwar Desk
13 Aug 2022 5:30 PM GMT
श्रीकांत त्यागी केस : स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस आयुक्त पर लगाया मानहानि का आरोप, नोटिस भेजकर मांगे साढ़े 11 करोड़ रुपये
x

श्रीकांत त्यागी केस : स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस आयुक्त पर लगाया मानहानि का आरोप, नोटिस भेजकर मांगे साढ़े 11 करोड़ रुपये 

श्रीकांत त्यागी केस : श्रीकांत त्यागी के केस में अपना नाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को 11 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है...

श्रीकांत त्यागी केस : नोएडा के ग्रेंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के मामले में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी के केस में अपना नाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को 11 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर ने विधानसभा पास को लेकर श्रीकांत त्यागी प्रकरण में बिना जांच पड़ताल किए गैर जिम्मेदाराना हरकत कर प्रेस के माध्यम से पूरे देश में मेरी छवि प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता को धूमिल करने का प्रयास किया है। इसी बात को लेकर मानहानि करने संबंधी नोटिस भेजा है।

त्यागी के पास से हुई पांच कार बरामद

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आयुक्त अलोक सिंह ने 8 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसमें उन्होंने बताया था कि कैसे श्रीकांत पुलिस को इतने दिन तक चकमा देता रहा और फिर कैसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान उन्होंने बताया था कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास पांच कार बरामद की गई। इनमें से एक कार पर विधायक का स्टीकर लगा हुआ था। जिसके बारे में पूछने पर श्रीकांत त्यागी ने बताया कि यह उसे स्वामी प्रसाद मौर्य की मदद से मिला है।

नकुल त्यागी संजय ड्राइवर राहुल रहे मुख्य साथी

पुलिस आयुक्त ने बताया था कि हमारी टीमें इसकी हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थी। नकुल त्यागी संजय ड्राइवर राहुल इसके मुख्य साथी हैं। यह सभी त्यागी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे। पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी थी कि इसके पास से मिले वाहनों में 001 नंबर कॉमन है। आरोपी ने सभी गाड़ियों के नंबर के लिए लाखों रुपए खर्च किए हैं। गिरफ्तारी के दौरान दो फॉर्च्यूनर दो सफारी और होंडा सिविक बरामद हुई थी।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगाया मानहानि का आरोप

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि जानबूझकर और दुर्भावना से उनका नाम श्रीकांत त्यागी के साथ जोड़ा गया। नोटिस में अधिवक्ता जे एस कश्यप ने कहा है कि उनके मुवक्किल विधान परिषद में सदस्य हैं और छह बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। नौ अगस्त को हुई प्रेस कॉन्फ्रेस में बिना किसी सबूत के कहा गया है कि श्रीकांत त्यागी को उन्होंने सचिवालय पास प्रदान किया था। इस कृत्य से न सिर्फ प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं बल्कि राजनीतिक करियर को कलंकित करते हैं। उन्होंने सामान्य नुकसान कुल 11 करोड़ 50 लाख 50 हजार का नोटिस देते हुए 15 दिन का वक्त दिया है। इसके बाद कानून के अनुसार आपराधिक और दीवानी कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई है।

Next Story

विविध