Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

T Raja Bail News : टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही मिली जमानत, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

Janjwar Desk
23 Aug 2022 5:30 PM GMT
T Raja Bail News : टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही मिली जमानत, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी
x

T Raja Bail News : टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही मिली जमानत, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

T Raja Bail News : तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटों के भीतर जमानत दे दी गई, एक अदालत ने उनकी रिमांड वापस करने के बाद टी राजा की रिहाई का आदेश दिया है...

T Raja Bail News : तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटों के भीतर जमानत दे दी गई। बता दें कि एक अदालत ने उनकी रिमांड वापस करने के बाद टी राजा की रिहाई का आदेश दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में टी राजा सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्हें मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इस वजह से टी राजा को मिली कोर्ट से रिहाई

हालांकि गिरफ्तारी के दौरान दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 का पालन नहीं किए जाने के बाद अदालत ने उनकी रिहाई का आदेश दिया। टी राजा सिंह को चेतावनी के साथ रिहा कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना के अपने विधायक टी राजा सिंह को इस्लाम के खिलाफ की गई एक विवादास्पद टिप्पणी के मामले में मंगलवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर यह भी पूछा कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

बात दें कि एक धर्म विशेष के खिलाफ सिंह की कथित विवादास्पद टिप्पणी के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब टी राजा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समुदाय के कई लोगों ने हैदराबाद में धरना-प्रदर्शन किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में सिंह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं। मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि हैदराबाद में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को लेकर यह पूरा विवाद है। दरअसल फारूकी के शो को लेकर बीजेपी विधायक टी राजा ने कहा था कि हम उनका शो आयोजित नहीं होने देंगे। इसके लिए बाकायदा राजा ने यू ट्यूब पर एक वीडियो भी जारी किया था। जिसे विवादों में घिरता देख यू ट्यूब की ओर से डिलीट कर दिया गया। राजा पर आरोप है कि इसी वीडियो में ही जब वे फारूकी के शो को लेकर बयान दे रहे थे, तभी मोहम्मद पैगंबर पर कथित रूप से टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से पूरे हैदराबाद में राजा को लेकर बवाल फैल गया।

Next Story

विविध