Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Udit Raj News : कांग्रेस नेता उदित राज ने किया राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक ट्वीट, भाजपा नेता संबित पात्रा ने किया पलटवार

Janjwar Desk
6 Oct 2022 2:10 PM GMT
Udit Raj News : कांग्रेस नेता उदित राज ने किया राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक ट्वीट, भाजपा नेता संबित पात्रा ने किया पलटवार
x

Udit Raj News : कांग्रेस नेता उदित राज ने किया राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक ट्वीट, भाजपा नेता संबित पात्रा ने किया पलटवार

Udit Raj News : कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। उदित राज की इस टिप्पणी के बाद भाजपा भड़क गई है...

Udit Raj News : कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। उदित राज की इस टिप्पणी के बाद भाजपा भड़क गई है। भाजपा नेता संदीप पात्रा ने उदित राज पर पलटवार करते हुए कहा है कि जिस तरह के शब्दों का प्रयोग नेता ने किया है वह काफी चिंताजनक है। कांग्रेस के पहले नेता ने ऐसा नहीं किया है बल्कि इससे पहले भी कई नेता कर चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उदित राज को नोटिस भेजकर माफी मांगने के लिए कहा है।

उदित राज ने किया आपत्तिजनक ट्वीट

बता दें कि उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिए निजी है, कांग्रेस पार्टी का नहीं है मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदिवासी के नाम से राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नहीं रही। देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

द्रौपदी मुर्मू पर किया पलटवार

दरअसल, उदित राज ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता चलेगा। इसी ट्वीट में उदित राज ने एक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले।

महिला आयोग ने भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के सर्वोच्च शक्ति और अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंची महिला के खिलाफ यह एक तरह का बेहद आपत्तिजनक बयान है। अपने अपमानजनक बयान के लिए उदित राज माफी मांगे उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।

भाजपा नेता संदीप पात्रा ने किया पलटवार

भाजपा नेता संदीप पात्रा ने उदित राज पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार के शब्द उन्होंने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किए हैं, वह चिंताजनक है यह कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन जी ने भी किया वह भी हमने सुना है

Next Story