Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अबतक यूपी में भाजपा के 13 मंत्रियों-विधायकों ने छोड़ी पार्टी, देखिये BJP छोड़ने वालों की पूरी लिस्ट

Janjwar Desk
13 Jan 2022 11:19 AM GMT
UP Election 2022 : अबतक यूपी में भाजपा के 13 मंत्रियों-विधायकों ने छोड़ी पार्टी, देखिये BJP छोड़ने वालों की पूरी लिस्ट
x

अबतक यूपी में भाजपा के 13 मंत्रियों-विधायकों ने छोड़ी पार्टी

UP Election 2022 : अब तक कुल 13 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्री भी शामिल है| जिन्होंने कल भगवा पार्टी पर ओबीसी और दलितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ मच गई है। अब तक कुल 13 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे मंत्री भी शामिल है| जिन्होंने कल भगवा पार्टी पर ओबीसी और दलितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। साथ ही शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि मुकेश वर्मा ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य दारा सिंह चौहान समेत अन्य विधायकों की तरह अपने पत्र में लिखा है कि भाजपा सरकार में दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को तवज्जो नहीं दी गई। सरकार में किसानों बेरोजगारों एवं छोटे कारोबारियों की उपेक्षा की गई है। साथी मुकेश शर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं। बता दे मुकेश वर्मा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इंकार कर दिया है।

6 विधायकों ने आज दिया इस्तीफा

भाजपा पार्टी के नेताओं का अपने पद से इस्तीफा देने का सिलसिला आज भी जारी रहा। बता दें कि भाजपा के 6 विधायकों ने आज गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आज इस्तीफा देने वाले विधायकों में विनय शाक्य, मुकेश वर्मा और सीताराम वर्मा का नाम शामिल है। वहीं योगी सरकार में मंत्री रहे धर्मपाल सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाला प्रसाद अवस्थी और राम फेरन पांडे ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी को मिलाकर अकेले आज गुरुवार को ही छह विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

बता दें कि योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सुरक्षा लौटा दी है। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं आज सुबह शिकोहाबाद के विधायक मुकेश वर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उनके भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की संभावना है।

इन विधायकों ने पहले छोड़ी पार्टी

1. बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद उन्होंने ट्विट कर अपनी फोटो भी शेयर की।

2. सीतापुर से बीजेपी विधायक राकेश राठौर भी अब बीजेपी का साथ छोड़ सपा में शामिल हो चुके हैं। पेशे से व्यापारी राकेश राठौर ने अपना पहला चुनाव साल 2007 में बीएसपी के टिकट पर लड़ा था लेकिन चुनाव हार गए थे। 2017 में वह भाजपा से विधायक चुने गए थे।

3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा ने भी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दें कि अखिलेश यादव ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। बताया जाता है कि माधुरी वर्मा का भी भाजपा से टिकट कटने वाला था।

4. भाजपा विधायक जय चौबे भी संतकबीरनगर से सपा में शामिल हो चुके हैं।

5. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा का साथ छोड़ा है|

6. भगवती सागर ने भी भाजपा का साथ छोड़ दिया| बता दें कि भगवती सागर बिल्हौर कानपुर से विधायक है|

7. बांदा के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने बीजेपी का साथ छोड़ा|

8. शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशन लाल वर्मा के साथ कानपुर देहात से विधायक भगवती सागर ने भी बीजेपी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

9. औरैया के विधुना विधानसभा सीट से विधायक विनय शाक्य ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

10. भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने छोड़ बीजेपी का साथ|

11. मऊ की बधुबन सीट से विधायक और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी इस्तीफा दे चुके हैं|

12. शिकोहाबाद से भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

13. योगी सरकार में आयुष मंत्री रहे धर्मपाल सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध