Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव हुए हमलावर, बोले- योगी सरकार राजनितिक विज्ञापनों पर करती है जनता का पैसा खर्च, सत्ता में आने पर कराएंगे जांच

Janjwar Desk
5 Jan 2022 9:51 AM GMT
UP Election 2022 : अखिलेश यादव और जयंत चौधरी करेंगे मेरठ में संयुक्त रैली, CM योगी मागेंगे घर-घर वोट
x

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी करेंगे मेरठ में संयुक्त रैली, CM योगी मागेंगे घर-घर वोट

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा कि सूचना विभाग का काम सरकारी विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है, इसके बजाय लाल टोपी दिखाकर फर्क बताने वाले राजनीतिक विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रचार कार्य है...

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार 4 जनवरी को योगी सरकार पर हमला बोला है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार राजनीतिक विज्ञापन पर जनता का पैसा लुटा रही है। साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य का सूचना विभाग भाजपा के राजनीतिक विज्ञापन के लिए काम कर रहा है। अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि सत्ता में आने के बाद समाजवादी पार्टी की उनकी सरकार इस मामले की पूरी जांच कराएगी।

अखिलेश यादव ने लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'सूचना विभाग का काम सरकारी विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है, इसके बजाय 'लाल टोपी' दिखाकर फर्क बताने वाले राजनीतिक विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रचार कार्य है।'

दोषियों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 'सपा के सत्ता में आने पर यह जांच सुनिश्चित की जाएगी कि सूचना विभाग से भाजपा के राजनीतिक प्रचार के लिए कितनी धनराशि विज्ञापनों, होर्डिंग पर खर्च की गई और इसमें जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, वे जांच के दायरे में होंगे।'

भाजपा ने किया सत्ता का दुरुपयोग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'जब से भाजपा सत्ता में आई है, सिवाय सत्ता के दुरुपयोग के उसने कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकारी कोष और संसाधनों का इस्तेमाल अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिए कर रही है।' साथ ही अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ट्रेनी को बर्खास्त नहीं किया गया है जबकि उनके बेटे ने जीप चढ़ाकर किसानों को कुचल दिया था।

बता दें कि अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में अपराधियों पर नकेल कसने और अपराधियों को जेल भेजने का दावा किया और आरोप लगाया कि भाजपा में 'जंगलराज' की छूट है।

Next Story

विविध