Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने CM योगी पर बोला हमला, कहा गर्मी निकालने की धमकी देने वालों की निकल गई है भाप

Janjwar Desk
15 Feb 2022 10:14 AM GMT
Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
x

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में पहले दो चरणों के लिए हुए मतदान में भाजपा का सफाया हो गया है और जो गर्मी निकालने की धमकी देते थे उनकी भाप निकल गई...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मिया तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है| इस क्रम में समाजवादी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Prdesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार केंद्र की भाजपा (BJP) सरकार और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार पर हमलावर रहते है| इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर हमला बोला है|

सीएम योगी पर साधा निशाना

बता दें कि समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज मंगलवार 15 फरवरी को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में पहले दो चरणों के लिए हुए मतदान में भाजपा का सफाया हो गया है और जो गर्मी निकालने की धमकी देते थे उनकी भाप निकल गई। धुंआ उड़ाने वाले धुंआ हो गए। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि अब जब रायबरेली मतदान करेगा तो भाजपा की हार सुनिश्चित हो जाएगी।

पुलिस हिरासत में होती है मौते

साथ ही अखिलेश यादव ने जनसभा को सनोधित करते हुए अपने संबोधन में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा मौतें हिरासत में हुई हैं। गोरखपुर में वसूली करने के लिए पुलिस वालों ने व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध करने के बाद आईपीएस अधिकारी फरार है और पुलिस वाले एक दूसरे अपराधी को क्रिकेट खेलने के लिए पिच बनवा रहे हैं। ये लोग हमारी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं पर अब जनता सबकुछ समझ चुकी है।

25000 हजार रुपये का इनामी माफिया मांग रहा है वोट

बता दें कि अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि आज 25000 हजार रुपये का इनामी माफिया वोट मांग रहा है| ये कौन सी कानून व्यवस्था है बताओ आप? भाजपा सरकार में IPS फरार है| अधिकारी माफिया की पिच बनवा रहे हैं| आज सबसे ज्यादा असुरक्षित बहन-बेटियां भाजपा सरकार में है| साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में कोई सदस्य अपने घर में नहीं रह पाया| वो भूल जाएंगे आप, वो पर्चा बहन से कैसे छीना गया| भाजपा के लोगों ने एक बहन के कपड़े तक फाड़ दिए|

Next Story

विविध