Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा बाबा चुनाव लड़ने जाएंगे तो लोग पूछेंगे रोजगार क्यों नहीं मिला?

Janjwar Desk
3 Jan 2022 10:26 AM GMT
UP Election 2022 : सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा ब्राह्मण वोटर है नाराज, स्वाभिमान की रक्षा के लिए होंगे शिफ्ट
x

सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां से उनकी पार्टी कहेगी, अखिलेश यादव वहां से चुनाव लड़ जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की बात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार 3 जनवरी को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां से उनकी पार्टी कहेगी, अखिलेश यादव वहां से चुनाव लड़ जायेंगे। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की बात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को 25-25 लाख की मदद की जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार बनने पर और एक स्मारक भी बनवाया जाएगा। अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अभी जो खाद 5 किलो चोरी हो रहा है वह इन्होंने पार्ले-जी (parle-g) के बिस्किट से सीखा है। जैसे-जैसे महंगाई बढ़ी, वैसे-वैसे बिस्किट की क्वांटिटी कम होती गई। आगे उन्होंने कहा कि अगर और महंगाई बढ़ी तो बोरी का साइज भी कम हो जाएगा।

नए साल पर भाजपा को लगा झटका

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जिस दिन से नए साल पर 300 यूनिट फ्री का फैसला लिया। नए साल पर भाजपा को सबसे ज्यादा करंट लगा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले पूछ रहे हैं कि बिजली कहां से मिलेगी। आगे अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अगर अच्छे से काम किया होता तो बिजली की कमी नहीं होती। हमारे अनुपयोगी मुख्यमंत्री अगर ध्यान देते तो पावर प्लांट जल्दी तैयार हो जाते हैं। जब 300 यूनिट फ्री देने का वादा किया है तो उसके पीछे तमाम योजनाएं हैं, जो पूरी की जाएंगी।

वोट के लिए वापस हुए कृषि कानून

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के लंबे-लंबे भाषणों में किसानों की बात नहीं होती। भाजपा की नजर वोट पर है, तभी कृषि कानून वापिस ले लिए। साथ ही अखिलेश यादव ने अपने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी जहां से कहेगी, हम वहां से चुनाव लड़ेंगे। सांसद हरनाथ सिंह द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ने की मांग पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब बाबा मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने जाएंगे, तब उस क्षेत्र के लोग पूछेंगे कि रोजगार क्यों नहीं मिला। किसान की आय दुगनी कब होगी पूछेंगे। व्यापारी भी यही सवाल पूछेंगे।

अखिलेश यादव के सपने में आते हैं श्री कृष्णा

अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेरे भी सपने में आते हैं। आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कल भी आए थे। रोज आते हैं और कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अगर बेटा परीक्षा में पास ना हो रहा हो तो कई बार मां-बाप, चाचा भी जाते हैं, नकल करवा कर पास कराने। ऐसे भी बाबा मुख्यमंत्री फेल हो गए हैं। हमारी पार्टी जहां से कहेगी वहां से हम चुनाव लड़ेंगे।

Next Story

विविध