Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव का भाजपा पर वार, कहा BJP को पता था चुनाव प्रचार होंगे डिजिटल

Janjwar Desk
24 Jan 2022 5:34 AM GMT
UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- BJP सत्ता में आई तो 200 रुपए लीटर बेचेगी पेट्रोल
x

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव आयोग की औपचारिक घोषणा से पहले ही भाजपा को पता था कि इस बार चुनाव अभियान डिजिटल होगा| अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पास अपने अभियान संदेश को विभिन्न हिस्सों में ले जाने के लिए ये वैन हैं...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर है| साथ ही एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी जारी है| अब उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा कर दिया है| सपा प्रमुख अखिलेश यादव का का कहना है कि उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतेगा| गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव संपन्न होने है पर पहले चरण में 10 फरवरी को प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान होंगे|

लोग चाहते है बदलाव और विकास

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'इंडिया टुडे' को अपना एक इंटरव्यू दिया| इन इंटरव्यू के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य के लोग बदलाव और विकास चाहते हैं| साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन को सपोर्ट करेंगी| यही कारण है की हेलीकॉप्टरों में यात्रा करने वाले बड़े-बड़े नेताओं को अब छोटी-छोटी गलियों में कैंपेन करना पड़ रहा है| साथ ही अखिलेश यादव ने कहा है कि हमने पूर्व में अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करके दिखाया है|

बीजेपी पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है| अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव ऐसे मुद्दों पर लड़ना चाहती जिनका विकास से कोई मतलब नहीं है, क्योंकि विकास को लेकर, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है| इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी कांड और हाथरस दुष्कर्म कांड को लेकर के भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है|

साथ ही अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि हमें ना सुने, आप नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का डेटा देखें, महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध को लेकर के मुख्यमंत्री क्या कहेंगे| साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए शुरू की गई 1090 हेल्पलाइन नंबर को भी बंद कर दिया, आखिर क्यों ऐसा किया|

बीजेपी को पता था चुनाव प्रचार होंगे डिजिटल

बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग की औपचारिक घोषणा से पहले ही भाजपा को पता था कि इस बार चुनाव अभियान डिजिटल होगा| साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पास अपने अभियान संदेश को विभिन्न हिस्सों में ले जाने के लिए ये वैन हैं| अखिलेश यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि वे इतनी जल्दी उस डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ कैसे तैयार थे| कोई भी इसे दस दिनों में नहीं कर सकता| उन्हें पहले से पता था कि अभियान डिजिटल होगा| इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि उन्हें पता था कि उनकी रैली में खाली कुर्सियां ही आएंगी|

Next Story

विविध