Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज, मुख्यमंत्री को दिया ये नया नाम

Janjwar Desk
21 Feb 2022 5:41 AM GMT
Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
x

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : अयोध्या (Ayodgya) के रुदौली (Rudauli) विधानसभा में अपने प्रत्याशी का चुनाव करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है लेकिन राजनीतिक नेताओं की जुबानी जंग तेज होती जा रही है| बता दें कि बात अब चुनावी बयानबाजी से आगे बढ़कर व्यक्तिगत हो गयी है| एक दूसरे पर व्यक्तिगत टीका टिप्पणी का दौर शुरू हो गया है| अयोध्या (Ayodgya) के रुदौली (Rudauli) विधानसभा में अपने प्रत्याशी का चुनाव करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है|

सीएम योगी को दिया नया नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अंग्रेजी अखबार में छपी एक खबर के हवाले से कहा कि जो अब तक दूसरों का नाम बदलते थे, अब उनका ही नाम बदल गया है और नया नाम है बुलडोजर बाबा| साथ ही इसे लेकर अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर चुटकी ली है| बता दें कि ये बात यहीं तक नहीं रुकी अपने भाषण के दौरान अखिलेश यादव लगभग दस मिनट तक योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते रहे| अखिलेश यादव ने कई प्रतिष्ठित अखबारों से बात करते हुए कहा है कि मैं 12 बजे सोकर उठता हूं| मेरी और उनकी दीवार सटी हुई है इसलिए मैं भी रात और दिन में पड़ोसी पर नजर रखता हूं| जब मैं देखता हूं तो उस तरफ से रुक-रुक कर धुआं उठता दिखाई देता है|

सीएम योगी कर बोला हमला

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अंग्रेजी का सबसे प्रतिष्टित अखबार है| अभी जिन साथियों ने अखबार पढ़ा होगा अभी गांव में नहीं पहुंचा होगा लेकिन हमारे पत्रकार साथी जानते होंगे यह जो मुख्यमंत्री दूसरों का रंग बदलकर अपना नाम बताते थे| इस बार अंग्रेजी के एक प्रतिष्ठित अखबार ने उनका नाम बदल दिया| उनका नया नाम रखा है बाबा बुलडोजर| मैंने नहीं रखा है पत्रकार साथियों यह गलती मत करना| यह नाम मैंने नहीं रखा है, मैंने सुबह अंग्रेजी का अखबार पढ़ा इतना अच्छा लगा कि जो दूसरों का नाम बदलते थे इस बार उनका नाम भी बदल गया| नाम बुलडोजर बाबा है अब हमारे पूज्य संत यहां बैठे हैं, सब संतो के अलग-अलग नाम होते हैं तो सोचो जैसे ही तीसरे चरण का मतदान खत्म होने जा रहा है| इनका नाम अपने आप बदल गया है और जिस समय वोट पड़ेगा उत्तर प्रदेश की सरकार बदल जाएगी|

Next Story

विविध