Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना, बोले ये स्टूल वाले मंत्री हैं, इन्होंने जनता को दिया है धोखा

Janjwar Desk
22 Feb 2022 12:33 PM GMT
UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना, बोले ये स्टूल वाले मंत्री हैं, इन्होंने जनता को दिया है धोखा
x

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि 'ये स्टूल वाले मंत्री है, इन्होंने आपको धोखा दिया है, आपके यहां चौड़ी सड़क भी नहीं बनाई, ये कमाल के मंत्री थे...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस कड़ी में अब जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समाजवादी पार्टी का धुआंधार कैंपेन जारी है। बता दें कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिराथू पहुंचे। यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री और सिराथू से भाजपा उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला बोला है|

केशव प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना

बता दें कि सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 'सिराथू के लोगों ने राय बना ली है। लखनऊ के घबराहट ठीक है। इसलिए बीजेपी के यहां के नेता काम नहीं आ रहे हैं। बाहर के नेता बुलाए जा रहे हैं। देख लेना आज का जन समर्थन जो जुटा है। इसके बाद वो रंग और कपड़े बदल कर यहां से निकल जाएंगे।'

इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा कि 'ये स्टूल वाले मंत्री है, इन्होंने आपको धोखा दिया है। आपके यहां चौड़ी सड़क भी नहीं बनाई, ये कमाल के मंत्री थे।' साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। 3 महीने में ही सड़क उखड़ रही है। हम सरकार बनने पर की जांच करवाएंगे।

सपा सरकार में सिराथू का होगा विकास

बता दें की जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'सपा गठबंधन ने सिराथू में यहां की बहू को उतारा है, पल्लवी पटेल अपने चुनाव चिन्ह पर भी चुनाव लड़ सकती थीं लेकिन हमने ही इनसे कहा कि आप साइकिल के सिंबल पर लड़ी है, तो फिर किसकी जिम्मेदारी है इनको जिताने की? सपा सरकार में हम यहां का विकास करेंगे।' इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'यहां के स्टूल मंत्री ने वसूली से अपने करियर की शुरुआत की, काहे की वसूली करते थे। यह भी बताना पड़ेगा क्या।'

पल्लवी पटेल सपा के टिकट पर लड़ रही है चुनाव

बता दें कि समाजवादी पार्टी के टिकट पर पल्लवी पटेल, केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहां 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होना है। अपना दल (कमरवादी) की नेता उनकी मां कृष्णा पटेल है। पल्लवी पटेल अपनी मां के साथ है। बता दें कि सिराथू से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल के चुनाव मैदान में उतरने पर उप मुख्यमंत्री के लिए हाई प्रोफाइल सीट पर मुकाबला मुश्किल हो गया है। अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) बीजेपी से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है|

Next Story

विविध