Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP election 2022 : अखिलेश यादव का एलान, सरकार बनने पर छात्रों को फिर से बाटेंगे लैपटॉप, गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगा फंड

Janjwar Desk
8 Jan 2022 2:08 PM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP election 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह उनकी सरकार बनने के बाद युवाओं को फिर से लैपटॉप बाटेंगे। साथ ही गरीब बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए फंड भी दिया जाएगा...

UP election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP election 2022) की सरगर्मियां तेज है। एक तरफ जहां चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इससे पहले ही एक बड़ा ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह उनकी सरकार बनने के बाद युवाओं को फिर से लैपटॉप बाटेंगे। साथ ही गरीब बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए फंड भी दिया जाएगा।

छात्रों को बांटे जाएंगे लैपटॉप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चूका है| इससे पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आज शनिवार 8 जनवरी को ऐलान किया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर छात्रों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद हम फिर से युवाओं को लैपटॉप बाटेंगे और जो गरीब बच्चे हैं, उनको विदेश में पढ़ाई के लिए फंड दिया जाएगा।

चुनाव आयोग से डिजिटल प्लेटफॉर्म की मांग

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अगर चुनाव आयोग यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में राजनीतिक दलों के लिए वर्चुअल रैलियों के पक्ष में है तो आयोग को इसे सभी राजनीतिक दलों के लिए एक समान खेल मैदान बनाना चाहिए। यादव ने कहा कि पहली बार कोरोना के समय में इस तरह से चुनाव हो रहा है। आयोग ने कई तरह के नियम बनाए हैं लेकिन वर्चुअल रैलियों की हम बात करें तो आयोग को उन पार्टियों के बारे में भी सोचना चाहिए जिनके पास वर्चुअल रैली के लिए पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है।

सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव आयोग को विपक्षी दलों को टीवी पर अधिक समय देना चाहिए और यह फ्री में मिलना चाहिए। भाजपा (BJP) के पास पहले से ही बहुत इन्फ्रास्ट्रक्चर है। इलेक्टोरल बॉन्ड भी उन्हें ही सबसे ज्यादा मिलते हैं। विपक्षी पार्टियों को कहीं न कहीं स्पेस मिलना चाहिए।

आईटी हेड के खिलाफ करेंगे कार्यवाही

इत्र कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के आईटी हेड जो मेरी फोटो लगाकर झूठ फैला रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई जाएगी। यह आदमी पैसे लेकर प्रेपोगेंडा फैला रहा है। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि उस आदमी ने मेरी एक फ्रांस की तस्वीर लगाई है। जिसमें मुझे इत्र कारोबारी के साथ दिखाया गया है। ये झूठ फैला रहा है।

भाजपा सरकार पर हुए हमलावर

बता दें कि अखिलेश यादव इस दौरान भाजपा सरकार पर भी जमकर हमलावर हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अनुरोध है कि वह अपने घर वापस लौट जाएं। बूथ पर काम करें और भाजपा को हराएं| सपा की सरकार आएगी तो न्याय होगा।

नाम बदलने वाले को जनता बदल देगी

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम बदलने पर कहा कि योगी आदित्यनाथ नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री हैं। इस बार के चुनाव में जनता उन्हें बदल देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शहीद जनरल बिपिन रावत का सभी सम्मान करते हैं। उनके नाम पर कुछ नया करना चाहिए था पर ये लोग सिर्फ नाम ही बदल सकते हैं।

गरीब बच्चों के लिए चलाएंगे योजनाएं

अखिलेश यादव ने परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करने पर कहा कि भगवान परशुराम सभी के हैं। वो किसी एक दल के नहीं हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के मुद्दे पर कहा कि सपा सरकार में ऐसी योजनाएं चलाएंगे जिससे कि गरीब बच्चे भी अच्छी शिक्षा के लिए विदेश जा सकें।

Next Story

विविध