Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद, इनके खिलाफ नहीं उतारेंगे प्रत्याशी

Janjwar Desk
20 Jan 2022 7:07 AM GMT
Chandra Shekhar Azad News : झूठ बोलकर खुद की वाह-वाही करते हैं योगी जी, यूपी के स्कूलों की जर्जर हालत पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल
x

Chandra Shekhar Azad News : 'झूठ बोलकर खुद की वाह-वाही करते हैं योगी जी', यूपी के स्कूलों की जर्जर हालत पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खुद गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे।

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा का चुनाव दिन प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है। इस मामले में ताजा खबर यह है कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खुद गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। यह फैसला उन्होंने समाजवादी पार्टी से गठबंधन न होने के बाद लिया है।

सपा के साथ नहीं लड़ेंगे चुनाव

आजाद समाज पार्टी ( Azad Samaj Party ) के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद ( Chandrasekhar Azad ) ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वो गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। चंद्रशेखर आजाद पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के साथ समझौते की कोशिश कर रहे थे। आजाद ने आरोप लगाया है कि सपा उन्हें उतने सीटें नहीं दे रही है, जितने की उन्होंने मांगी थीं। अब उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी अब उन्हें 100 सीटें दो तो भी उनसे समझौता नहीं करेगीं

आजाद समाज पार्टी अकेली लड़ेगी चुनाव

एसएसपी नेता चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि यदि सपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब उनकी पार्टी को 100 सीटें भी दे तब भी वह उनकी पार्टी गठबंधन नहीं करेगी। ये बात आजाद ने ग्रेटर नोएडा में मीडियाकर्मियों से बाचतीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद यह फैसला लिया है।

अखिलेश, राजभर, एसपी मौर्य सहित कुछ अन्य के खिलाफ नहीं उतारेंगे उम्मीदवार आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि उनकी पार्टी कुछ नेताओं खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( प्रसपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी और स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम शामिल हैं। अगर अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी उनके सामने प्रत्याशी नहीं उतारेगीं आजाद ने कहा कि 30 से 32 सीटों के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि इन सीटों पर हमारी पार्टी के लड़ने की बात हुई थी, लेकिन बाद में हमारे साथ छल हो गया। अब उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख ने नाम लिए बगैर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाए। सपा ने पहले 25 सीट देने का उनसे वादा किया गया था। उसके बाद उनकी पार्टी के साथ छल किया गया।

Next Story

विविध