Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : कांग्रेस में टिकट के दावेदारों से पूछे जा रहे ये अहम सवाल!

Janjwar Desk
22 Dec 2021 10:41 AM GMT
Priyanka Gandhi Vadra
x

प्रियंका गांधी ने ट्विटकर कहा है कि महिलाएं आपने हिसाब से कुछ भी पहने, ये उनकी मर्जी।

UP Election 2022 : कांग्रेस इस बार प्रत्याशियों की सूची जारी करने में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करेगी। चयनित प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी स्थिति मजबूत करने के इस बार कांग्रेस ( Congress ) फूंक फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है। पार्टी की यह सतर्कता न केवल गठबंधन को लेकर दिखाई है, बल्कि कांग्रेस की चुनावी रणनीति ( Election Strategy ) से भी साफ है कि पार्टी अपने रणनीति के तहत काम करते हुए लक्ष्य तक पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( Uttar Pradesh Assembly Election 2022 ) तैयारी के इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। जानकारी के मुताबिक इस बार नाम तय करने के लिए टिकट के दावेदारों ( Ticket Contenders ) से चयन समिति से सदस्य जोनवार मिल रहे हैं और उनका साक्षात्कार भी हो रहा है। प्रत्याशियों से चुनाव को लेकर कुछ अहम सवाल भी पूछे जा रहे हैं।

इंटरव्यू में पूछे जा रहे हैं ये सवाल

बताया गया है कि ऐसा कांग्रेस बागियों के विरोध और ऐन मौके पर पार्टी की छ​वि खराब न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के लिए एक निश्चित प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया है। इस प्रक्रियाओं के तहत प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी स्क्रीनिंग कमेटी दो गई है। इस कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य जोनवार बैठक कर प्रत्येक प्रत्याशी से मुलाकात कर चुनाव को लेकर उनका पक्ष जानते हैं। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ( Congress Screening Committee ) के सदस्यों द्वारा दावेदारों से पूछा जा रहा है कि उनके चुनाव लड़ने का मकसद क्या है? इसके लिए अभी तक उनकी क्या तैयारियां रही है? आखिर उन्हें ही टिकट क्यों दिया जाए? इसके अलावा दावेदारों ये मनपसंद सीट पर पकड़ और चुनावी समीकरणों के बारे में भी पूछा जा रहा है।

150 सीटों अहम दावेदारों की सूची तय

ताजा अपडेट के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) के नेतृत्व में सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमे विधानसभा चुनाव के लिए 150 तय नामों में से करीब 70 नामों पर सहमति बनी है। इससे पहले लगभग 50 प्रत्याशियों के नाम तय किए जा चुके हैं। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र भंवर सिंह, वर्षा गायकवाड़ और सदस्य दीपेंद्र हुड्डा मौजूद थे।

सूची जारी करने में जल्दबाजी नहीं दिखाएगी कांग्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी करने में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करेगी। चयनित प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने अपनी मजबूती वाली 50 सीटों पर प्रत्याशियों को तैयारी करने के लिए निर्देशित भी कर दिया है। इनमें से ज्यादातर पूर्व सांसद, विधायक या ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में कड़ी टक्कर दी है।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के प्रचार पर सभी विधानसभा में जोर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने सोमवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस का 'शक्ति विधान महिला घोषणापत्र' सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों तक पहुंचाया गया।

Next Story

विविध