Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : सपा में शामिल होने के बाद मयंक जोशी का पहला बयान, अखिलेश यादव के पक्ष में कह दी बड़ी बात

Janjwar Desk
6 March 2022 7:09 AM GMT
UP Election 2022 : सपा में शामिल हुए मयंक जोशी का बड़ा आरोप, बोले- BJP में ब्राह्मणों के लिए है परिवारवाद की नीति
x

सपा में शामिल हुए मयंक जोशी का बड़ा आरोप, बोले- BJP में ब्राह्मणों के लिए है परिवारवाद की नीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव विकास, महिला सुरक्षा और युवाओं की बात करते हैं। युवावस्था में मैंने सोचा कि ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ा होना चाहिए जो विकास और प्रगति की बात करता हो।

UP Election 2022 : भारतीय जनता पार्टी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ( Rita Bahuguna Joshi ) के बेटे मयंक जोशी ( Mayank Joshi ) ने विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से दो दिन पहले समाजवादी पार्टी ( Samajwadi party ) का दामन आधिकारिक रूप से थाम लिया। सपा ( SP ) में शामिल होने के बाद अपने पहले बयान में उन्होंने अखिलेश यादव ( Akhilesh yadav ) के नेतृत्व क्षमता की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथों में उत्तर प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

अखिलेश करते हैं विकास की बात

इसके साथ ही उन्होंने एनआईए के साथ बातचीत में मयंक जोशी ( Mayank Joshi ) ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी ( samajwadi Party ) में शामिल हो गया हूं। अखिलेश यादव ( Akhilesh yadav ) विकास, महिला सुरक्षा और युवाओं की बात करते हैं। युवावस्था में मैंने सोचा कि ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ा होना चाहिए जो विकास और प्रगति की बात करता हो। मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित रहेगा।

भाजपा से मां रीता ने मांगा था मयंक के लिए टिकट

मयंक का सपा में शामिल होना उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022 ) के अंतिम चरण के मतदान से दो दिन पहले हुआ। शनिवार को सपा में उनके शामिल होने की घोषणा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को आजमगढ़ में एक चुनावी रैली में की।

इससे पहले मयंक जोशी की मां रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ छावनी सीट से अपने बेटे को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांगा था। हालांकि, भाजपा ( BJP ) ने मयंक को टिकट नहीं दिया। रीता जोशी ने 2017 का चुनाव लड़ा था और लखनऊ छावनी से तत्कालीन सपा उम्मीदवार अपर्णा यादव को हराया था।

अंतिम चरण का मतदान कल

UP Election 2022 : बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। छह चरणों के लिए मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है और सातवें चरण का मतदान कल यानि 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Next Story

विविध