Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : मायावती हुई हमलावर, बोलीं- दलित विरोधी है SP-BJP, कांग्रेस वोट के लिए करती है नाटक

Janjwar Desk
19 Feb 2022 10:34 AM GMT
UP Election 2022 : आजमगढ़ में विपक्षी दलों पर बरसीं मायावती, BJP-SP और Congress पर लगाए कई आरोप
x

बीएसपी सुप्रीमो मायावती। 

UP Election 2022 : सुप्रीमो मायावती ने आज शनिवार अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे यूपी में बसपा अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है, इस बार उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) भी लगातार अपने विपक्षी दलों पर हमलावर रहती हैं। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

बसपा सरकार बनाने का दावा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौथे चरण का प्रचार चरम पर है। ऐसे में सभी नेताओं की जुबानी जंग भी जारी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अंबेडकर नगर में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंची। इस दौरान मायावती ने अपने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है| इसके साथ ही मायावती ने इस बार उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने का दावा भी किया है| बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज शनिवार 19 फरवरी को अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे यूपी में बसपा अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है। इस बार उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी।

कांग्रेस पर हुई हमलावर

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत नीतियों की वजह से कांग्रेस देश का उत्तर प्रदेश से गायब हो गई है। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि कांग्रेस दलितों के वोट के खातिर किस्म किस्म के नाटक बाजी करती रहती है।

सपा भाजपा सरकार पर हुई हमलावर

वहीं अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा और भाजपा की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा व भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में विकास एक व्यक्ति विशेष और एक समुदाय तक ही सीमित रह गया है। सपा सरकार में प्रदेश में सरकारी क्षेत्रों में आरक्षण खत्म कर दिया गया था।

बता दें कि इसके साथ ही मायावती ने राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, त्रिभुवन दत्त और राकेश पांडेय का नाम लिए बिना सभी पर पार्टी को छोटे-छोटे समूहों में बांटने का आरोप लगाया। साथ ही मायावती ने कहा कि तीन समूहों में बंटने से पंचायत चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा इसीलिए इन सभी को पार्टी से बाहर निकालना पड़ा। आगे मायावती ने उन्होंने कहा कि इनको पार्टी से निकालकर आगे होने वाले नुकसान से पार्टी को बचा लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि विरोधियों के हथकंडों से सावधान रहने की जरूरत है।

Next Story

विविध