Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : मायावती का BJP पर हमला, बोलीं- भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी

Janjwar Desk
14 Feb 2022 11:45 AM GMT
UP Election 2022 : आजमगढ़ में विपक्षी दलों पर बरसीं मायावती, BJP-SP और Congress पर लगाए कई आरोप
x

बीएसपी सुप्रीमो मायावती। 

UP Election 2022 : मायावती ने उरई में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि दलित, महिलाएं भाजपा सरकार में बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, इनके ऊपर हुए अत्याचारों को दबा दिया जाता है, भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश में गरीबी महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है| दूसरे चरण का मतदान जारी है| वहीं, तीसरे चरण में होने वाले मतदान से पहले रैलियों का दौर भी शुरू हो चुका है| इसी क्रम में अब बसपा सुप्रीमो मायावती आज सोमवार 14 फरवरी को उरई में जनसभा करने पहुंचीं| मायावती ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है| इसके साथ ही प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने की जनता से अपील की है|

भाजपा पर साधा निशाना

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उरई में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि दलित, महिलाएं भाजपा सरकार में बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, इनके ऊपर हुए अत्याचारों को दबा दिया जाता है| भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश में गरीबी महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है| साथ ही मायावती ने कहा कि रोजी रोटी के लिए उत्तर प्रदेश से जो लोग पलायन किए थे, वह सभी बसपा सरकार में वापस उत्तर प्रदेश में आ गए थे| साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश से बेरोजगारी और महंगाई दूर करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे| बीएसपी की सरकार में दलित एवं अन्य वर्गों में जन्मे संत महापुरुषों को पूरा पूरा सम्मान दिया गया और आगे भी इनके सम्मान में कोई कमी नहीं की जाएगी|

सरकार बनने पर होगी जनता की मदद

जनता को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि झांसी मंडल के लोगों को मैं यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि पूर्व की तरह ही हमारी सरकार में जो भी यहां के बेरोजगार युवक हैं, उनकी रोटी रोजी की व्यवस्था की जाएगी| आपके झांसी मंडल की जो भी स्थानीय समस्याएं होंगी| उन्हें भी दूर करने का पूरा पूरा प्रयास किया जाएगा| साथ ही जाति व धर्म के नाम पर भाजपा सरकार में जिस तरह लोगों का शोषण हो रहा है, बसपा सरकार में किसी भी कीमत पर इस तरह का शोषण नहीं होने दिया जाएगा|

ओपिनियन पोल होंगे गलत साबित

साथ ही मायावती ने दावा किया कि 2007 की ही तरह ओपिनियन पोल और सर्वे गलत साबित होंगे| इसके अलावा उन्होंने कहा कि विरोधी दलों ने हवा हवाई और प्रलोभन भरा घोषणा पत्र जारी करते हैं, जो कि सत्ता में आने के बाद इस पर अमल नहीं करते, आपको इनके बहकावे में नहीं आना है| बीएसपी अपना घोषणा पत्र नहीं जारी करती है बीएसपी कहने में नहीं कार्य करके दिखाने में ज्यादा विश्वास रखती है|

जनता से वोट की अपील

मायावती ने कहा कि 'आप लोगों को अपने हित एवं कल्याण के लिए बीएसपी को यहां सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीतियों पर आधारित सरकार बनाना बहुत आवश्यक है, इसके लिए पार्टी के लोगों को वोट पड़ने के दिन कोविड नियमों का पालन करते हुए सबसे पहले सुबह उठते ही समय से अपने अपने पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए जरूर जाना है| झांसी मंडल के जितने भी बसपा प्रत्याशी हैं उन सभी को मतदान के दिन चुनाव चिन्ह हाथी के सामने वाला बटन दबाकर विजयी बनाएं|'

सरकार बनाने का दावा

इसके साथ ही बसपा प्रमुख मायावती ने दावा किया है कि 'आप सभी के उत्साह और जोश को देखकर लगता है कि आप सभी इस बार बीएसपी के नेतृत्व में पांचवी बार सरकार जरूर बनाएंगे| मैं आप लोगों को यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि इस बार सरकार बनने पर आप की जो भी समस्याएं होंगी, चाहें वह किसी भी धर्म की या जाति के लोगों की हों या विभिन्न क्षेत्रों में लगे लोगों की हो उनकी समस्याओं का समाधान जरूर किया जाएगा| खासकर बुंदेलखंड की जो स्थानीय समस्याएं हैं उनका हल जरूर निकाला जाएगा|'

Next Story

विविध