Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : चौथे चरण का मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 37.45% मतदान

Janjwar Desk
23 Feb 2022 2:17 AM GMT
UP Election 2022 : चौथे चरण का मतदान जारी, दोपहर एक बजे तक 37.45% मतदान
x
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 2 करोड़ 12 लाख वोटर मतदान करेंगे। चौथे चरण में दोपहर एक बजे तक 37.45% मतदान हुआ है।

UP Election 2022 Fourth Phase Polling : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण ( Fourth Phase ) के तहत 9 जिलों की 59 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान ( Voting ) जारी है। आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं। चौथे चरण में 2 करोड़ 12 लाख वोटर मतदान करेंगे। आज 624 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा।

एक बजे तक 37.45% मतदान

यूपी विधानसभा के चौथे चरण में दोपहर एक बजे तक 37.45% मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा मतदान 41.21% वोट पीलीभीत में पड़े हैं।

11 बजे तक 22.62 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 11 बजे तक 22.62 प्रतिशत मतदान हुआ है।

9 बजे तक 9.10 फीसदी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है। पहले दो घंटे यानि 9 बजे तक इस चरण की 59 विधानसभा सीटों पर 9.10 फीसदी मतदान हुआ है।

सपा ने EC से की शिकायत

समाजवादी पार्टी ने चौथे चरण का मतदान शुरू होने के बाद आरोप लगाया कि लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 169 के बूथ नंबर 227, बूथ नंबर 291, बूथ नंबर 75 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है। सपा ने इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

उत्तर प्रदेश में सुबह सात बजे चौथे चरण का मतदान शुरू होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ( Mayawati ) ने लखनऊ में अपना वोट डाला। वहीं गोमती नगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना वोट डाला।

राजनाथ सिंह और2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव ( UP Election 2022 ) में इन 59 में से 51 सीटों पर भाजपा ( BJP ) ने जीत हासिल की थी। भाजपा के सामने इस बार पहले वाली जीत को दोहराने की चुनौती। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ( SP ) को 4, बसपा ( BSP ) को 3 और भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी। चौथे चरण का चुनाव प्रचार काफी 'हाई वोल्टेज' वाला रहा। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार कार्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

चौथे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) की अगुवाई में सपा गठबंधन ने भाजपा की कथित नाकामियों को गिनाते हुए मतदाताओं से वोट मांगे। अखिलेश ने अपनी ज्यादातर रैलियों में चुनाव के पहले तीन चरणों मे सपा गठबंधन को जोरदार समर्थन प्राप्त होने का दावा करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय होगी। बसपा अध्यक्ष मायावती ( Mayawati ) ने भी कई रैलियां करके जनता से सपा, भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने की अपील की और कहा कि प्रदेश की जनता को असली सुशासन सिर्फ बसपा ( BSP ) दे सकती है।

कई दिग्गज उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कई दिग्गज उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें योगी सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक ( लखनऊ कैंट ), मंत्री आशुतोष टंडन ( लखनऊ पूर्व ) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा ( सरोजिनी नगर ), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ( हरदोई ) शामिल हैं। नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान जारी है। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं।

पीएम मोदी ने की सभी से मतदान की अपील

पीएम नरेंद्र मोदी ने चौथे चरण के मतदाताओं से ब​ड़े पैमाने पर मतदान की अपील की है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

Next Story

विविध