Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election Result 2022 : काउंटिंग से पहले राकेश टिकैत ने BJP को बताया गुंडों की पार्टी, कहा - 'जनता नाराज है'

Janjwar Desk
10 March 2022 4:07 AM GMT
Chandauli News : एक बार फिर राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर बोला हमला,  कहा - ये लोग बेईमानी से सभी चुनाव जीत लेंगे
x

Chandauli News : एक बार फिर राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा - ये लोग बेईमानी से सभी चुनाव जीत लेंगे

UP Election Result 2022 : राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला बोला है। प्रदेश की जनता भाजपा से नाराज है। कुछ घंटों बाद इसका असर भी दिखाई देगा।

UP Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। विभिन्न पार्टियों ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं। उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में भाजपा ( BJP ) सपा ( SP ) की तुलना में काफी आगे है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवक्ता राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) ने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा से नाराज है। कुछ घंटों बाद इसका असर भी दिखाई देगा।

भाजपा वाले गुंडे हैं

भाजपा के खिलाफ राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait) का आक्रामक तेवर बरकरार है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा है​ कि चोर बेईमान हो जाते हैं तो लड़ाई हो जाती है। ये चोरी करते हैं, बेईमान भी हैं और गुंडे भी हैं। हमने यह कहा कि अपनी मर्जी से वोट करो। जनता नाराज है और कह रही है कि ये जीतेंगे नहीं। असर कुछ तो दिखाई देगा। ये जिला पंचायत चुनाव की तरह बेईमानी करेंगे। मतगणना शुरू होने से पहले ही कह रहे हैं कि हम ही जीतेंगे।

शुरुआती रूझान में BJP आगे

फिलहाल, उत्तर प्रदेश 403 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे वोटों की मतगणना जारी है। भाजपा ​एग्जिट पोल के रूझानों के मुताबिक शुरुआती काउंटिंग में आगे है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी को 288-326 सीटें मिलने का अनुमान है। समाजवादी पार्टी 71-101 सीटों पर कब्जा जमा सकती है। बसपा 3-9 सीटें जीत सकती है। दूसरी तरफ सपा का दावा है कि वह ही चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है।

UP Election Result 2022 : बता दें कि किसान आंदोलन के समय से ही भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत केंद्र और योगी सरकार से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पहले की कह दिया था कि यूपी में हर हाल में भाजपा को हराएंगे। आज भी उन्हें भरोसा है कि भाजपा चुनाव हारेगी और विरोधी दलों की सरकार बनेगी।

Next Story

विविध