Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Elections 2022 : BJP में शामिल होने के बाद पहली बार मुलायम सिंह यादव से मिली अपर्णा, मांगा आशीर्वाद

Janjwar Desk
21 Jan 2022 6:07 AM GMT
UP Elections 2022 : BJP में शामिल होने के बाद पहली बार मुलायम सिंह यादव से मिली अपर्णा, मांगा आशीर्वाद
x
UP Elections 2022 : भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव आज मुलायम सिंह यादव से मिलीं।

UP Election 2022 : भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ( Aparna yadav ) आज मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) से पहली बार मुलाकात की। नई दिल्ली से लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने नेताजी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नई सियासी पारी के लिए उनसे आशीर्वाद भी मांगा। इसकी जानकारी खुद अपर्णा यादव ने ट्विट कर दी है।


अपर्णा यादव ने ट्विटकर बताया कि समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू शुक्रवार की सुबह उनसे आशीर्वाद लेने के लिए मिलीं। अपर्णा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह मुलायम के पैर छूती और आशीर्वाद लेती दिख रही हैं।

राष्ट्र प्रथम में करती हैं विश्वास

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने पीएम मोदी और पार्टी का आभार जताया था। साथ ही कहा था कि पीएम मोदी की विचारधाराओं ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है। वह 'नेशन फर्स्ट' के विचार में भी विश्वास करती हैं।

2017 में लखनऊ कैंट से हार गई थी चुनाव

वैसे अपर्णा यादव राजनीति में नई नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और रीता बहुगुणा से हार गईं थीं। इस बार भी अपर्णा की नजर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ने पर है, जहां से भाजपा विधायक रीता बहुगुणा अपने बेटे के लिए टिकट चाहती हैं। बेटे को टिकट दिलाने के लिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देने को लेकर जेपी नड्डा को चिट्टी भी लिख चुकी हैं।

अपर्णा यादव की शादी मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक यादव से हुई है। जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली शादी से उनके बेटे हैं।

Next Story

विविध