Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

नरसिंहानंद ने तिरंगे की जगह भगवा झंडा फहराने की दी नसीहत, बोले - हर घर तिरंगा नहीं भगवा झंडा फहराया जाए

Janjwar Desk
13 Aug 2022 3:35 PM GMT
महामण्डलेश्वर नरसिंहानंद ने तिरंगे की जगह भगवा झंडा फहराने की दी नसीहत, बोले - हर घर तिरंगा नहीं भगवा झंडा फहराया जाए
x

महामण्डलेश्वर नरसिंहानंद ने तिरंगे की जगह भगवा झंडा फहराने की दी नसीहत, बोले - हर घर तिरंगा नहीं भगवा झंडा फहराया जाए

महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानंद ने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि घर घर तिरंगा नहीं भगवा फहराना चाहिए...

मोदी सरकार द्वारा पिछले कई दिनों से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। मोदी सरकार हर किसी से अपील कर रही है की सभी अपने घर तिरंगा जरूर लगाए। इसी बीच महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानंद ने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि घर घर तिरंगा नहीं भगवा फहराना चाहिए। जहां बीजेपी सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है वहीं दूसरी तरफ नरसिंहानंद नहीं चाहते की ये अभियान आगे तक चले।

हर घर तिरंगा अभियान का बहिष्कार करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के यति नरसिंहानंद गिरि ने हिंदुओं से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान का बहिष्कार करें। दरअसल नरसिंहानंद ने तिरंगा बनाने वाली कंपनी पर सवाल खड़े किये हैं। उनका कहना है कि तिरंगे के नाम पर चल रहे अभियान में तिरंगे बनाने का सबसे बड़ा ऑर्डर बंगाल की एक कंपनी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कंपनी का मालिक सलाउद्दीन है। जोकि एक मुसलमान है। ऐसे में सरकार गलत कर रही है। अगर मुस्लिमों को तिरंगे के नाम पर पैसा देंगे तो इन पैसों का इस्तेमाल हिंदुओं के खिलाफ होगा। यति ने कहा कि हिंदू दुनिया के सबसे बड़े पाखंडी हैं। हिंदुओं के दलाल मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करने की बात करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद मुसलमानों को सरकारी ठेके देते हैं।

तिरंगा अभियान हिंदुओं के खिलाफ साजिश

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हिंदुओं के खिलाफ साजिश है। अगर हिंदुओं को जिन्दा रहना है तो इन मुस्लिमों को पैसा देना बंद करना पड़ेगा और इस अभियान का बहिष्कार करना पड़ेगा। इसलिए अगर घर पर तिरंगा लगाना है तो कोई पुराना तिरंगा लगा लो। लेकिन सलाउद्दीन को एक पैसा भी मत दो।

मोदी सरकार के कई केंद्रीय मंत्री बढ़ चढ़कर ले रहे हिस्सा

जहां नरसिंहानंद इस अभियान का विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के कई केंद्रीय मंत्री इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 13 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। राजस्थान के जोधपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में भाजपा की अल्पसंख्यक विंग ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं उत्तराखंड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने भारत-तिब्बत सीमा पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के हिस्से के रूप में तिरंगा फहराया।

Next Story

विविध