Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Yogi Cabinet 2.0 : 2 डिप्टी सीएम, 16 मंत्री, 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्रियों के बीच क्यों छूट गए कद्दावर नेता सतीश महाना?

Janjwar Desk
25 March 2022 12:30 PM GMT
Yogi Cabinet 2.0 : 2 डिप्टी सीएम, 16 मंत्री, 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्रियों के बीच क्यों छूट गए कद्दावर नेता सतीश महाना?
x

(योगी कैबिनेट 2.0 में सतीश महाना को नहीं मिली जगह)

Yogi Cabinet 2.0 : योगी सरकार 2.0 में इस बार एक नहीं बल्कि चार- चार बड़े चेहरे सरकार में शामिल नहीं किये गये, जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह और महेन्द्र सिंह को कोई जगह नहीं मिली....

Yogi Cabinet 2.0 : उत्तर प्रदेश चुनाव में सत्ता वापसी करने के बाद आज शुक्रवार 25 मार्च लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Govt) का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हो गया। इस शपथ ग्रहण समारोह में 2 डिप्टी सीएम 16 मंत्री और 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने शपथ ली। लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा कि आठवीं बार जीत दर्ज करने वाले पूर्व मंत्री सतीश महाना को क्यों दरकिनार कर दिया गया?

योगी सरकार 2.0 में इस बार एक नहीं बल्कि चार- चार बड़े चेहरे सरकार में शामिल नहीं किये गये। जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह और महेन्द्र सिंह को कोई जगह नहीं मिली। प्रदेश की जनता के लिए ये चौंकाने वाला फैसला है।


भाजपा के एक सूत्र ने 'जनज्वार' से बात करते हुए कहा कि फैसला एक हद तक चौंकाने वाला जरूर है लेकिन भविष्य के लिए इसमें गहरे समीकरण बनते दिख रहे हैं। जिस मुताबिक सतीश महाना को 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। वो इसलिए क्योंकि 2024 में कानपुर से मौजूदा सांसद सत्यदेव पचौरी को लोकसभा की टिकट मिलती मुश्किल दिख रही है।

सूत्र ने बताया कि सतीश महाना कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वह महाराजपुर से लगातार आठवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं। पिछली दफा वे औधोगिक मंत्री बनाये गए थे, लेकिन इस बार उनकी केंद्र में भूमिका को देखते हुए वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। उम्मीद है कि उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद केंद्रीय मिनिस्टर की कुर्सी दी जा सकती है।


बताते चलें कि इस बार नए चेहरों में पूर्व आईपीएस असीम अरुण, दयाशंकर सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को भी मंत्री पद से नवाजा गया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध