Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Bigg Boss 15: विवादित शो बिग बॉस की सदस्य अफसाना खान ने की खुद को चाकू से मारने की कोशिश, मेकर्स ने निकाला बाहर

Janjwar Desk
10 Nov 2021 6:57 AM GMT
big boss 15
x

(बिग बॉस में अफसाना खान)

वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान अफसाना खान की शमिता शेट्टी के साथ जबरदस्त लड़ाई भी हुई थी। जिसके बाद से वह बेहद गुस्से में थीं। इतना ही नहीं दोनों की लड़ाई फिजिकल तक हो गई थी...

Big Boss 15 : छोटे पर्दे के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 15' में आज का एपिसोड बेहद चौंकाने वाला होगा। दरअसल, आज के शो में अफसाना खुद को चाकू से घायल करने की कोशिश करती नजर आएंगी। जिसके बाद शो के मेकर्स ने अफसाना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

अफसाना अपकमिंग एपिसोड में वीआईपी एक्सेस टास्क में हारने के बाद अपना आपा खो बैठती हैं और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं। वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान अफसाना खान की शमिता शेट्टी के साथ जबरदस्त लड़ाई भी हुई थी। जिसके बाद से वह बेहद गुस्से में थीं। इतना ही नहीं दोनों की लड़ाई फिजिकल तक हो गई थी।

वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान उमर अफसाना को बाहर कर देते हैं। अफसाना किचन एरिया में जाकर बैठ जाती हैं और घरवालों से कहती हैं कि वो सबकी टारगेट हैं और सब उन्हें शो से निकालना चाहते हैं। अफसाना इसके बाद चीखने चिल्लाने लगती हैं और खुद को नुकसाने पहुंचाने के लिए चाकू उठा लेती हैं।

अफसाना के हाथ में चाकू देखकर उमर, जय और करण तुरंत उनकी तरफ भागते हैं और उन्हें रोकते हैं। तीनों के लाख समझाने के बाद भी अफसाना चिल्लाती रहती हैं। अफसाना की हरकतों को देखने के बाद बिग बॉस के मेकर्स उन्हें घर से बाहर कर देते हैं।

हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि शमिता शेट्टी और अफसाना खान दोनों को बिग बॉस नियम तोड़ने पर जमकर डांट लगाई थी। शमिता शेट्टी को अंग्रेजी बोलने और अफसाना खान को टास्क के दौरान सोने की वजह से डांटा था। जिसके बाद अफसाना ने जमकर ड्रामा किया था। इससे पहले भी अफसाना को कई बार शो में बेवजह चिल्लाते और लड़ते देखा जा चुका है।

Next Story

विविध