Begin typing your search above and press return to search.
समाज

छपराः एक दिन भी नहीं टिकीं किन्नर से शादी करने की खुशियां, दूल्हे को छोड़ दुल्हन फरार

Janjwar Desk
2 July 2021 10:41 AM GMT
छपराः एक दिन भी नहीं टिकीं किन्नर से शादी करने की खुशियां, दूल्हे को छोड़ दुल्हन फरार
x
गुरुवार को छपरा में एक शख्स ने किन्नर से किन्नर से शादी की, जिसके बाद इसकी खूब चर्चा रही, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही उसकी खुशियां छू मंतर हो गयी, जब उसकी किन्नर पत्नी फरार हो गयी

जनज्वार छपरा। बिहार के सारण जिले में एक शादी की दो दिनों से चर्चा हो रही है। एक जुलाई गुरुवार को जहां इस अनोखी शादी की चर्चा थी। वहीं दूसरे दिन दुल्हन के भाग जाने की खबर है। दरअसल, एक जुलाई को छपरा जिले के मांझी प्रखंड के बरेजा गांव में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने एक किन्नर से ब्याह रचाया। इस दौरान भोज का भी आयोजन हुआ। पूरे गांव को मछली-भात का भोज दिया गया, लोग जुटे और शादी की खूब चर्चा हुई।

बताया जाता है कि अधेड़ उम्र के शख्स को कोई अपनी बेटी देने को तैयार नहीं था। शादी के लिए कोई तैयार नहीं हुआ तो उसने एक किन्नर से शादी रचा ली। लेकिन गुरुवार को हुई शादी की खुशियां ज्यादा देर नहीं टिकीं। शुक्रवार को अधेड़ की किन्नर पत्नी उसे छोड़कर फरार हो गई।

नहीं हो रही थी शादी

लंबे समय से अपने लिए दुल्हन तलाश रहे महावीर की शादी नहीं हो पा रही थी। जानकारी मिली है कि महावीर के दो भाई बनारस में रहते हैं। महावीर अकेले गांव में ही रहता है। गांव के लोग उन्हेंन मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताते हैं। बताया जा रहा है कि महावीर बहुत ही शांत स्वाभाव का है। वह सीधे-साधे व्यक्ति के रूप में बहुत ही सामान्य जीवन जीता है। ऐसे में कोई लड़की उससे शादी करने को तैयार नहीं हो रही थी। ऐसे में धर्मपुरा ब्रह्मस्थान के समीप चार साल से रह रहे एक किन्नर को गांव के लड़कों ने मनाया और दोनों की शादी करा दी गई। बताया जाता हैकि गाजे-बाजे के साथ बड़े धूमधाम से शादी का आय़ोजन किया गया था। लेकिन ये शादी महावीर के लिए एक भद्दा मजाक साबित हुई। उसकी खुशियां चंदे घंटे ही टिकीं और दुल्हन बनी किन्नर फरार हो गयी।

शादी के बाद किया था भोज का आयोजन

बता दें कि शादी के बाद महावीर ने गुरुवार को गांव में भोज का भी आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने वर-वधू को बधाई दी। इस दौरान लोग इस नई जोड़ी की फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने इसे उनका निजी मामला बताया, तो कुछ लोगों के लिए यह मजाक का विषय था।

कुछ लोगों ने ये भी कहा कि लगता है देश में लड़कियों की कमी हो गई है इसलिए लोग किन्नरों का दामन थाम रहे हैं। लेकिन इन चर्चाओं के बीच महावीर की खुशियां ज्यादा देर उसके साथ नहीं रहीं। गुरुवार को जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो महावीर अपनी किन्नर पत्नी के साथ सोने चला गया। लेकिन सुबह उठा तो देखा कि उसकी किन्नर पत्नी फरार हो गई।

हालांकि, हाल के दिनों में किन्नर से शादी के कुछ और मामले भी सामने आय़े है। छपरा से पहले बिहार के ही आरा जिले से ऐसी ही शादी की खबर आय़ी थी। जहां एक शख्स ने किन्नर से विवाह किया था।

Next Story

विविध