Begin typing your search above and press return to search.
समाज

UP : कमरा दिखाने के बहाने महिला पुलिसकर्मी से साथी ने जबरन किया बलात्कार, जान से मारने की दी धमकी

Janjwar Desk
14 Jan 2021 7:04 AM GMT
UP  : कमरा दिखाने के बहाने महिला पुलिसकर्मी से साथी ने जबरन किया बलात्कार, जान से मारने की दी धमकी
x
19 बैच की महिला सिपाही दूसरे शहर की रहने वाली है, उसे गोंडा में किराये के मकान की जरूरत थी, उसके साथी सिपाही ने उसे फोन कर बताया कि किसी ने उसे एक मकान की जानकारी दी है वो आ जाए तो उसे ले जाकर दिखा देगा, वहां उसने उसके साथ रेप किया...

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आम लड़कियों महिलाओं की सुरक्षा तो दूर की बात खाकीधारी महिलाएं भी उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। अब गोंडा जिले की एक महिला सिपाही ने अपने साथ काम करने वाले पुरुष सिपाही पर रेप का आरोप लगया है। दोनों ही पुलिस लाइन में तैनात है। महिला सिपाही का आरोप है कि किराये पर मकान दिखाने के बहाने उसने उसे अपने कमरे पर बुलाकर रेप किया।

पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 19 बैच की महिला सिपाही दूसरे शहर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि उसे गोंडा में किराये के मकान की जरूरत थी। उसका आरोप है कि उसके साथी सिपाही ने उसे फोन कर बताया कि किसी ने उसे एक मकान की जानकारी दी है। वो आ जाए तो उसे ले जाकर दिखा देगा। महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि वहां उसने उसके साथ रेप किया।

पीड़ित महिला सिपाही ने बताया की वह 10 जनवरी को गई थी। अंकित भाई को एक लड़के का फोन आया था, कमरा दिखाने के लिए। वह गई तो अंकित भाई अपने कमरे में जबरदस्ती हमको घसीटकर ले गया। महिला सिपाही ने बताया कि 'हमारे साथ अंकित भाई ने जबरदस्ती की। हमारा मुंह दबा लिया। जब हम बहुत मुश्किल से छूटकर भागे तो हमें जान से मारने की धमकी भी दी।'

फिलहाल पुलिस ने महिला थाने में मुकदमा संख्या 7/2021 की धारा 376/506 में मामला दर्ज कर लिया है। महिला सिपाही इस घटना से इतना डरी हुई है कि उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। जब उसने अपने घर वालों को फोन करके आपबीती सुनाई तो उसकी मां और भाई उसके पास पहुंचे। जिनके कहने पर उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Story

विविध