Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Ghaziabad News : सिलेंडर फटने से जमींदोज हुआ 2 मंजिला मकान, हादसे में 4 लोगों की मौत

Janjwar Desk
5 Oct 2022 11:45 AM GMT
Ghaziabad News : सिलेंडर फटने से जमींदोज हुआ 2 मंजिला मकान, हादसे में 4 लोगों की मौत
x

Ghaziabad News : सिलेंडर फटने से जमींदोज हुआ 2 मंजिला मकान, हादसे में 4 लोगों की मौत

Ghaziabad News : एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है, सिलेंडर ब्लास्ट में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया...

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। सिलेंडर ब्लास्ट में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।

रसोई में अचानक सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में मुनीर (55 वर्ष) परिवार के साथ रहते हैं। वो ऑटो चलाते हैं। आज बुधवार सुबह व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। खाना पकाने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर फटने से गिरा दो मंजिला मकान

बता दें कि सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का दो और लोगों को मिलाकर कुल 4 लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन

बता दें कि जैसे ही हादसे की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो खुद आईजी और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस हादसे की जानकारी जैसे ही मिली तो राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल पूरा आकलन करने के बाद शासन को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए भी संतुति की जाएगी।

Next Story

विविध