Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Mumbai News : शीशे तोड़कर डांस बार पहुंची पुलिस तो गायब हुईं डांसर, घंटों बाद रेस्क्यू की गईं 17 लड़कियां

Janjwar Desk
13 Dec 2021 7:36 AM GMT
Mumbai News : शीशे तोड़कर डांस बार पहुंची पुलिस तो गायब हुईं डांसर, घंटों बाद रेस्क्यू की गईं 17 लड़कियां
x

(डांस बार के शीशे तोड़कर डांस बार में दाखिल हुई पुलिस)

Mumbai News : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की सोशल सर्विस ब्रांच ने शनिवार रात मुंबई के अंधेरी इलाके के दीपा बार में छापा मारकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया...

Mumbai News : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक डांस बार में छापेमारी की है। पुलिस ने गुप्त तहखाने से 17 बार गर्ल्स को रेस्क्यू (Rescue) किया है। खबरों के मुताबिक बार में तहखाना मेकअपे रूम की दीवार में लगे शीशे के पीछे गुप्त रूप से बनाया गया था। तहखाना मेकअप रूप की दीवार में लगे शीशे के पीछे गुप्त रूप से बनाया गया था। पुलिस को तहखाने तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शीशे को हथोड़े से तोड़ने के बाद ही तहखाने का रास्ता पुलिस को मिला।

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की सोशल सर्विस ब्रांच ने शनिवार रात मुंबई के अंधेरी इलाके के दीपा बार में छापा मारकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक गुप्त रूप से डांस बार चलने की सूचना मिली थी जिसके बाद कार्रवाई की गई।

डांस बार (Dance Bar) में इलेक्ट्रिक सिस्टम का बेहतरीन इंतजाम किया गया था। इधर पुलिस की गाड़ी अंदर दाखिल हुई तो पलक झपकते ही सारे बार डांसर्स डांस फ्लोस से गायब। डांस बार के बाथरूम, स्टोरेज रूम, किचन हर जगह एक-एक कोना छान मारा लेकिन कुछ नहीं मिला। बार के मैनेजर, कैशियर वेटर और अन्य कर्मचारियों से घंटों पूछताछ होती रही लेकिन डांसर होने की बात से सभी लोग मुकरते रहे।

इस बीच टीम को मेकरूम के शीशे में शक हुआ। इसके बाद शीशे को दीवार से अलग करने की कोशिश की गई तो पता चला कि दीवार में इस तरह से लगाया गया है कि उसे निकाल पाना असंभव है। जिसके बाद बड़ा हथौड़ा मंगाया गया और दीवार का शीशा तोड़ा गया, जिसके बाद एक बड़ा गुप्त रूम मिला जिसमें 17 बार डांसर छुपकर बैठी हुई थीं फिर उन्हें बाहर निकाला गया।

बता दें कि मुंबई में डांस बार पर पाबंदी हटने के बाद से केवल चार लड़कियों के काम करने की अनुमति है लेकिन ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चार से अधिक लड़कियों से डांस कराया जाता है। पुलिस के छापे के डर से इन लड़कियों को एक गुप्त तहखाने में छिपा दिया जाता है। इस दौरान पुलिस की पूरी टीम और एनजीओ भी सकपका गए कि आखिर बार डांसर्स बार से बाहर निकली नहीं तो गए कहां। वहीं इसी बीच एनजीओ की टीम के लोग दोबारा मेकअप रूम में गए तो फिर उनकी नजर मेकअप रूम की दीवार में लगे शीशे पर अटक गई क्योंकि यह आम शीशा नहीं था बल्कि आम शीशे से काफी बड़ा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरकार इस तहखाने से कुल 17 बार डांसर्स को निकाला गया। वहीं इस तहखाने में बिस्तर, एसी, कोल्ड ड्रिंक और फूड पैकेट्स थे लेकिन वेटीलेशन सिस्टम न के बराबर था। पुलिस ने कई घंटों तक चली कार्रवाई के बाद कुल सत्रह बार डांसर्स और बार के मैनेजर और कैशियर सहित तीन स्टाफ पर अंधेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है।

बता दें कि मुंबई के गिरगांव चौपाटी समुद्र तट पर रविवार को भारी भीड़ देखी गई। राज्य में ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 11 और 12 दिसंबर को मुंबई में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई थी। राज्य में अबतक कुल 14 ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध