Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Jalore Murder Case : गांव की कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका था आरोपी, ग्रामीणों में अब भी दिख रहा खौफ

Janjwar Desk
25 Oct 2021 7:12 PM GMT
Jalore Murder Case : गांव की कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका था आरोपी, ग्रामीणों में अब भी दिख रहा खौफ
x

(महिला की हत्या के बाद जालौर के इस गांव के लोगों में अब भी खौफ है)

घटना को लेकर यह बात सामने आई है कि हत्यारा युवक पहले भी कई बार महिला से छेड़छाड़ कर चुका था। इसके अलावा गांव की अन्य लड़कियों और महिलाओं से भी छेड़छाड़ और उन्हें प्रपोज करता रहता था।

Jalore Murder Case : राजस्थान के जालोर (Jalore Murder Case) स्थित आहोर में रविवार, 24 अक्टूबर को एक मनरेगा मजदूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यहां एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी।

अब इस मामले में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ग्रामीणों (Villagers) ने बताया है कि हत्यारा युवक गांव की कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका था और वह इस मामले में पूरे गांव में कुख्यात था।

घटना को लेकर यह बात सामने आई है कि हत्यारा युवक पहले भी कई बार महिला से छेड़छाड़ कर चुका था। इसके अलावा गांव की अन्य लड़कियों और महिलाओं (Women and girls of village) से भी छेड़छाड़ और उन्हें प्रपोज करता रहता था।

हालांकि, गांव की महिलाएं अपनी इज्जत को ध्यान में रखकर उसकी हरकतें बर्दाश्त करती थीं। यह बात भी सामने आई है कि युवक की सनक की शिकार हो जान गंवाने वाली शांति ने अपने साथ हुई हरकत के बारे में पति (Told to her husband) को बताया था।

उधर, वारदात के दूसरे दिन भी गांव के लोगों में खौफ था। डर के कारण दूसरे दिन मनरेगा के काम पर न तो कोई मजदूर पहुंचा और न मेट। मजदूर अब उस जगह जाने से भी डर रहे हैं। घटना को याद करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी घटना तो हमने कभी सोची भी नहीं थी, लेकिन रविवार को 53 लोगों की आंखों के सामने दिल दहलाने वाली वारदात हो गई।

वहीं, मृतका के पति शांतिलाल के गांव पहुंचने पर सोमवार, 25 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे पोस्टमॉर्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंपा गया। मृतका का शव गांव पहुंचा तो हर किसी की आंखों में आंसू थे। अपनी मां के शव को देखकर दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

मृतका के साथ मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि शांति हमेशा हंसमुख रहती थी और न किसी से झगड़ा करती थी। उसे क्यों मार डाला। रमा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वारदात से 10 मिनट कुल्हाड़ी लेकर आया था और पानी पीकर चला गया था।

थोड़ी देर बाद वापस आया तो सीधा शांति के पास चला गया और तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिए। शांति को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

बता दें कि आहोर क्षेत्र के थांवला गांव में एक तरफा प्यार में प्रेमी ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका मनरेगा में काम कर रही थी। आरोपी ने वहीं जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में लिया है। महिला के जेठ ने हत्या का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि थांवला गांव में जोजावर नाडी में मनरेगा का काम चल रहा है। रविवार को शांतिदेवी पत्नी शांतिलाल चौधरी मनरेगा पर काम करने गई थी। उस दौरान गांव का ही रहने वाला गणेश पुत्र थानाराम मीणा आया। उसने शांति देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य श्रमिक नगीबाई पत्नी कस्तूराराम चौधरी थांवला,तुलसीबाई पत्नी जवानराम चौधरी और जवानाराम पुत्र कस्तूराराम चौधरी आरोपी को पकड़ने गए। मगर उन्हें भी मारने की धमकी दी। सभी लोग डर के मारे सभी लोग पीछे हट गए। जिसके बाद आरोपी शव के पास ही बैठ गया।

Next Story

विविध