सोनभद्र : किशोरी ने 2 मासूमों के साथ पहाड़ी से नदी में कूंदकर दी जान, सौतेली मां की अत्याचार से थे परेशान

सोनभद्र में किशोरी ने 2 मासूमों के साथ पहाड़ी से नदी में कूंदकर दी जान, सौतेली मां के अत्याचार से थे परेशान
Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के सोनभद्र ( Sonbhadra ) जिले के मांची थाना के पनौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के सोमा गांव में एक किशोरी ने दो मासूम भाई और बहन के साथ आत्महत्या ( Suicide ) कर ली है। तीनों एक पहाड़ी के नीचे बह रही नदी में कूद गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोनभद्र में सौतेली मां ( step mother ) के अत्याचार से तंग आकर तीनों बच्चों ने पहाड़ी से कूदकर जान दे दी। आरोप है कि सौतेली मां तीनों बच्चों को मारती-पिटती थी। इससे बच्चे काफी परेशान चल रहे थे। जिसके चलते बच्चों ने यह कदम उठाया है।
सोमा गांव निवासी अमरेश उरांव ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से व्यक्ति को तीन बच्चे थे। बड़ी बेटी कृष्णा 18, उसके बाद बेटा चंदन 5 और बेटी उजाला 3 साल की थी। पिछले तीन दिन से तीनों लापता थे। गुरुवार की शाम उनके शव मिलने पर मामले की जानकारी हुई। घटना का कारण सौतेली मां का परेशान करने वाला रवैया बताया जा रहा है।बताया जाता है कि जिस जगह पर तीनों के शव मिले हैं, वह सड़क से लगभग एक हजार फिट नीचे गहराई में है।
कृष्णा उरांव अपनी सौतेली मां से नाराज चल रही थी। मंगलवार को उसके घर में मछली बनी थी जो कि उसे खाने को नहीं मिली। उससे नाराज होकर वह अपनी सौतेले भाई और बहन को लेकर घर से निकल गई। तीनों के लापता होने को लेकर सौतेली मां ने बुधवार को मांची थाना में तहरीर दी थी।
मामले की जांच जारी
Sonbhadra News : सीओ के मुताबिक गुरुवार शाम को उसका शव गांव के पास स्थित भैंखा खोह दह में मिला। उसके साथ पांच साल का चंदन और तीन साल की उजाला भी मृत अवस्था में मिले जो कि कृष्णा उरांव की सौतेली मां के बच्चे थे। सीओ ने बताया कि मौके पर ग्रामीणों ने यह चर्चा थी कि कृष्णा उरांव अपनी सौतेली मां के व्यवहार से त्रस्त होकर अपने दोनों छोटे सौतेले भाइर् और बहनों के साथ आत्महत्या कर ली। सीओ ने कहा कि इस बात में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।











