Begin typing your search above and press return to search.
समाज

twitter पर ईसा मसीह को भी मिला ब्लू टिक, थैंक्यू कहकर लोग बोले- Elon Musk तुझे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी

Janjwar Desk
11 Nov 2022 4:57 PM GMT
twitter पर ईसा मसीह को भी मिला ब्लू टिक, थैंक्यू कहकर लोग बोले- Elon Musk तुझे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी
x

twitter पर ईसा मसीह को भी मिला ब्लू टिक, थैंक्यू कहकर लोग बोले- Elon Musk तुझे नरक में भी जगह नहीं मिलेगी

Twitter Blue Tick: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर ईशा मसीह (Jesus Christ) भी Verified हो गये हैं। कल को अन्य लोग भी होने लगेंगे। इस बीच ट्वीटर पर एक यूजर ने ईसा मसीह के अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए Elon Musk को थैंक्यू कहा है...

Twitter Blue Tick: सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर ईशा मसीह (Jesus Christ) भी Verified हो गये हैं। कल को अन्य लोग भी होने लगेंगे। इस बीच ट्वीटर पर एक यूजर ने ईसा मसीह के अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए Elon Musk को थैंक्यू कहा है। यूजर के इस थैंक्यू के बाद यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं।

दरअसल, ट्वीटर पर ज्ञान प्रकाश कॉमन मैन नाम के अकाउंट से (Jesus Christ) ईसा मसीह नाम के हैंडल का स्क्रीनशॉट लेकर लिखा गया कि, 'एलन मस्क को धन्यवाद। आज उनकी वजह से ईसा मसीह का हैंडल वेरिफाइड हुआ।' शेयर किया गया अकाउंट साल 2006 में बना है। जिसमें लोकेशन इजराइल की और पेशा कारपेंटर लिखा गया है।

इस अकाउंट को लेकर लोग जो लिख रहे हैं, उसमें हयात खान नाम के यूजर ने लिखा है, 'हम तो लुट जायेंगे ! तैंतीस करोड़ देवी देवताओं के हैंडल वेरिफाई होने का खर्च कितना हुआ ?? लगभग 264 करोड़ डॉलर, यानी 21000 करोड़ रुपए। वो भी हर महीने? OMG! एलोन मस्क तुझे तो नरक में भी जगह नहीं मिलेगी। रहना फिर मंगल पर अकेले अपनी चिड़िया के साथ।'

रोमल सेंगर नाम के यूजर ने लिखा है, 'ईसा मसीह तो गड़रिया थे, कारपेंटर कब हुए।' मनोज सिंह नामक यूजर लिखते हैं, 'क्या होगा इस देश दुनिया का ईश्वर ही मालिक है। हे ईश्वर सद्बुद्धि दीजिए।' शंकर संदीप ने लिखा है, 'जरूर सूली पर लटक कर अपना अकाउंट बनाए होंगे।' रेनू शर्मा लिखती हैं, 'क्या करना है ब्लू टिक लेकर।'

एक बात जो यहां समझने लायक है कि, ये अकाउंट फेक तो नहीं हो सकता। ईसा मसीह यानी Jesus Christ के नाम से अकाउंट बना है। अब उसे ब्लू टिक देकर वेरीफाई कर दिया गया है। लेकिन सवाल तो यही है कि क्या Elon Musk इस यूजर को बिना 8 डॉलर लिए वेरीफाई रखेंगे। या ईसा मसीह जैसी पगडंडियों को इस खर्च से दूर रखा जाएगा? जवाब तो मस्क ही दे सकते हैं।

Next Story

विविध