Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Ujjain Crime News : 'SI रोज रात शराब पीकर करता था मारपीट, उसे रोज नई लड़कियां चाहिए, मेरी संपत्ति हड़पने का भी बना रहा था प्लान', रेप पीड़िता ने बताई अपनी दर्द भरी दास्तान

Janjwar Desk
23 Feb 2022 3:58 PM GMT
Ujjain Crime News : SI रोज रात शराब पीकर करता था मारपीट, उसे रोज नई लड़कियां चाहिए, मेरी संपत्ति हड़पने का भी बना रहा था प्लान, रेप पीड़िता ने बताई अपनी दर्द भरी दास्तान
x

(बलात्कार का आरोपी एसआई विकास देवड़ा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर)

Ujjain Crime News : 'पति से विवाद के बाद मैं अलग रहने लगी थी। देवड़ा ने 6 माह पहले मुझे सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी थी। उसने दोस्ती करने के बाद मुझे झांसे में लेकर वरमाला डालने के फोटो ले लिए। फिर रेप किया'...

Ujjain Crime News : उज्जैन के भेरूगढ़ थाने में पदस्थ एसआई विकास देवड़ा (Vikas Devda) पर रविवार को इंदौर निवासी महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उसके खिलाफ चिमनगंज थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। एसआई देवड़ा की तलाश में उसके पैतृक निवास और परिजनों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन तब तक वो फरार हो गया। एसपी सत्येंद्र शुक्ल (Satyendra Shukla) के मुताबिक एसआई को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल फरार है, उसके घर में दबिश दी जा रही है।

पीड़िता के मुताबिक उसकी छह महीने पहले सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए दोस्ती हुई। एसआई ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे धमकाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला के मुताबिक आरोपी एसआई यही नहीं रूका वह महिला की संपत्ति हड़पने की कोशिश भी करने लगा था।

महिला ने अपनी दर्द भरी दास्तान बताते हुए कहा, पति से विवाद के बाद मैं अलग रहने लगी थी। देवड़ा ने 6 माह पहले मुझे सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी थी। उसने दोस्ती करने के बाद मुझे झांसे में लेकर वरमाला डालने के फोटो ले लिए। फिर रेप किया।

पीडि़ता के मुताबिक इसके बाद प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया। रात 9 बजते ही वह शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता। उसे रोज नई लड़कियां चाहिए। मेरी 25 तोला सोने की ज्वैलरी हड़प ली। मेरी संपत्ति हड़पने का प्लान बनाने लगा था। नार्मल फोटो को दिखाकर वायरल करने की धमकी देता और ब्लैकमेल करता था।

महिला ने आगे बताया कि रोजाना की पिटाई से मैं तंग आ गई थी। उसकी प्रताड़ना लगातार बढ़ती जा रही थी। मेरा हाथ तोड़ दिया। मैं दवाएं खा रही हूं। आसपास के लोगों ने हौसला दिया तब जाकर मैंने शिकायत की। एसआई और उसकी पत्नी फोन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। मैं कोई समझौता नहीं करूंगी। डीजीपी से शिकायत करूंगी, ताकि वह दूसरी लड़कियों का भविष्य बर्बाद न कर सके।

Next Story

विविध