Begin typing your search above and press return to search.
Top stories

UP Election Result 2022 : रुझानों के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा की दोबारा वापसी के आसार, पंजाब में आप को ताज

Janjwar Desk
10 March 2022 5:27 AM GMT
गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं
x

 गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं

UP Election Result 2022 : 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा अब तक के रुझानों में 263 सीटों पर आगे चल रही हैं वहीं सपा 125 सीटों समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।

UP Election Result 2022 : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) के लिए मतगणना शुरू चुकी है। अभी तक के जो रुझान सामने आ रहे हैं उनमें पंजाब को छोड़कर हर सूबे में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। जहां अब तक के रुझानों में भाजपा उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा अब तक के रुझानों में 263 सीटों पर आगे चल रही हैं वहीं सपा 125 सीटों समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। वहीं बसपा और कांग्रेस क्रमश: 8 और 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अन्य के खाते में पांच सीटें जाती दिख रही है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। पर, काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं। यूपी की सबसे हॉट सीट कैराना पर सपा के नाहिद हसन 1951 वोट से आगे हैं। नाहिद ने जेल से ही चुनाव लड़ा। भाजपा की मांगृका सिंह को 3476 वोट मिले हैं।

वहीं उत्तराखंड में भी जहां कांग्रेस की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं वहां भी शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गयी है। मतगणना के दो घंटों के रझानों में उत्तराखंड में बीजेपी 42 जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि भाजपा को पिछले बार की तुलना में नुकसान होता दिख रहा है पर उसके बावजूद सत्ता में उसकी वापसी के स्पष्ट संकेत दिख रहे हैं। उत्तराखंड में अन्य के खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं वहीं अब तक के रुझानों मे आप का अब तक खाता भी नहीं खुल सकता है।

पूर्वात्तर के राज्य मणिपुर की बात करें तो यहां भी भाजपा की सत्ता में वापसी के संकेत हैं। वोटों ​की गिनती शुरू होने के बाद के अबतक के रुझाणों में मणिपुर में भाजपा 25, कांग्रेस 13, एनपीपी 9 और एनपीएफ के उम्मीदवार पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। यहां 85 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं। मणिपुर में बहुमत के लिए 31 सीटों का आंकड़ा पर करना जरूरी है। ऐसे में जो हालात अब तक के रुझानों मे नजर आ रहे हैं उससे तो ऐसा ही लगता है कि यहां भी भाजपा सत्ता में अपनी वापसी करेगी।

गोवा में भी अनुमानों के विपरीत अब के चुनाव परिणामों के रुझान में भाजपा की सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे है। गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए अब हुई वोटों की गिनती में भाजपा अब तक 18 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 13, टीएमसी पांच एवं अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे है। ऐसे में अगर अब तक के रुझान परिणामों में बदलते हैं तो यहां भी भाजपा की ताजपोशी ही होगी ऐसा लगता है।

पांच राज्यों जहां विधानसभा चुनाव हुए हैं उनमें केवल पंजाब ही ऐसा है जहां सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत अबतक के रुझाानों में आ रहे हैं। पंजाब की 117 सीटों में आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी सिर्फ 13 सीटों पर आगे चल रही है। शिरोमणी अकाली दल अब तक के रुझाणों में 8 सीटों पर जबकि भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह का गठबंधन पांच सीटों पर आगे चल रह है।

पांचों राज्यों में जहां-जहां विधानसभा चुनाव हए हैं उनमें से चार में अब तक के रुझानों में सत्ताधारी दल भाजपा की वापसी के संकेत यह बताते हैं कि विपक्ष भाजपा के सामने अपनी रणनीति को सही ढंग से अमली जामा नहीं पहना सका। किसान आंदोलन ओर बेरोजगारी को मुदृदा बनाकर जैसे भाजपा को विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश में निशाना बनाया वह शायद लोगों को रास नहीं आया। मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भी विपक्ष की तैयारी भाजपा के खिलाफ कोई असर छोड़ती अब तक के रुझानों में तो नहीं दिख रही है। पर अंतिम परिणामें के लिए हमें आज शाम तक का इंतजार करना होगा। तभी यह पता चल पाएगा कि कहां किसकी ताजपोशी होती है और किस दल को निराशा हाथ लगती है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध