Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

AAP Candidates List : यूपी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की एक और सूची, जानिए किस सीट पर किसको उतारा

Janjwar Desk
8 Feb 2022 12:32 PM GMT
AAP Candidates List : यूपी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की एक और सूची, जानिए किस सीट पर किसको उतारा
x
AAP Candidates List : आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है....

AAP Candidates List : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 12 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक कुशीनगर सीट पर अतुल कुमार पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलवा अंबेडकर नगर (Ambednagar) की कठेरी सीट पर राम बरन प्रजापति, बस्ती की बस्ती सदर सीट से रमेश सिंह, देवरिया की बरहज सीट से अनिल सिंह चौहान, देवरिया की भाटपर रानी सीट से अनिल कुमार पांडेय, कुशीनगर सीट पर अतुल कुमार पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है।


वहीं कुशीनगर की तमुखी राज सीट पर संजय राय, संत कबीर नगर की धनघटना सीट पर जीके सागर, सिद्धार्थनगर की इटवा सीट पर करम हुसैन, सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु सीट पर महेश कुमार राव को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा सुल्तानपुर की इसौली सीट पर फिरदौर बानो, सुल्तानपुर की ही लम्बुआ सीट पर पूनम कोरी को टिकट दिया गया है। आम आदमी पार्टी अबतक 365 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा के लिए चुनाव सात चरणों में होने हैं। 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे। इसलिए सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी आज एक और नई उम्मीदवारों की सूची जारी की।

Next Story

विविध